फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: मधुरिमा के साथ सिद्धार्थ के फ्लर्ट करने पर बोलीं अभिनेत्री की मां, 'कुछ भी गलत नहीं'

Mon, 13 Jan 2020 09:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : amar ujala
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला जहां शहनाज गिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं वहीं वह बिग बॉस के घर में मधुरिमा तुली के साथ फ्लर्ट और मस्ती करते दिखाई देते हैं। बिग बॉस 13 के बीते कई एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला मधुरिमा तुली के साथ बहुत बार फ्लर्ट करते हुए दिखाई दिए थे। दर्शकों ने इन दोनों की मस्ती को काफी पसंद भी किया। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के फ्लर्ट पर मधुरिमा तुली की मां ने हैरान करने वाली प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
मधुरिमा तुली की मां का नाम विजया पंत तुली है। हाल ही में विजया पंत तुली ने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने बिग बॉस 13 के घर में बेटी मधुरिमा के खेल पर ढेर सारी बाते कीं। इस दौरान विजया पंत तुली ने सिद्धार्थ शुक्ला के फ्लर्ट करने पर कहा है कि, 'मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। सभी लोग वहां अपना खेल खेल रहे हैं और खेलेंगे, लेकिन अगर ये बातें ज्यादा आगे बढ़ेंगी तो हम परेशान होंगे,अभी सब ठीक है।'
विज्ञापन

3 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
मधुरिमा की मां विजया पंत तुली ने बेटी के चप्पल वाले एपिसोड पर भी सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'जिन दर्शकों ने विशाल और मधुरिमा को आपस में लड़ते देखा है, उनमें से कुछ ने वहां बैठी रश्मि देसाई की बात को भी सुना होगा, जब रश्मि ने कहा था कि विशाल ज्यादातर अपनी बातों में हद पार कर देते हैं। जब गुस्सा होते हैं तो उन्हें समझ नहीं आता कि वह क्या कर रहे हैं।' इसके अलावा विजया पंत तुली ने मधुरिमा के साथ हुई छेड़छाड़ पर भी बात की। 

4 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
दरअसल इस बार के वीकेंड का वार में मधुरिमा तुली ने बताया कि वह बचपन में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं। टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने बताया कि जब वह छोटी थीं तो उनके होम ट्यूटर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। मधुरिमा ने कहा कि, 'उस समय मैं बहुत छोटी थी। वो होम ट्यूटर उनके घर पढ़ाने आता था और मेरे भाई को पानी लेने के लिए भेज देता और फिर मेरे साथ छेड़छाड़ करता था। होम ट्यूटर ने मेरे साथ ऐसा बहुत बार किया। मैंने अपनी मां और पिता को बताया। उन दोनों ने मेरा बहुत साथ दिया, लेकिन उस दर्दनाक घटना से उभरने में मुझे काफी समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhurima tuli - फोटो : social media
इस मामले में मधुरिमा तुली की मां ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मधुरिमा की मां ने कहा, 'हां मधुरिमा के साथ ऐसा हुआ था। मैं बहुत हैरान हूं कि मधुरिमा ने इस बारे में बात की। इस बारे में सोचकर मुझे बहुत तकलीफ होती है। उसके साथ ये बहुत भयानक घटना थी, इसी वजह से जो मधुरिमा आज तक उस घटना को भूल नहीं पाई हैं।' मां के अनुसार मधुरिमा के साथ छोड़छाड़ 12 साल उम्र में हुई थी तब मधुरिमा छठी क्लास में थीं। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: शहनाज को छोड़ अब इस कंटेस्टेंट के साथ सिद्धार्थ ने शुरू किया फ्लर्ट, मिली फ्लाइंग Kiss
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें