Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
दरअसल, सोमवार को प्रसारित हुए बिग बॉस के शो में मधुरिमा तुली अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ बुरी तरह से बहस करती नजर आईं। शो में मधुरिमा विशाल से कहती हैं कि मैं यहां आई हुई हूं तो सहजता महसूस नहीं करवा सकते तो कम से कम असहज तो महसूस मत करवाओ। इसके बाद वह विशाल के लिए भद्दे शब्द का भी इस्तेमाल करती है। जिस पर विशाल कहते हैं कि आप मुझे सबके सामने गालियां दे रही हैं।