फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: हिमेश रेशमिया ने खोली रश्मि की पोल, सिद्धार्थ ने अभिनेत्री को बताया चोर

Sat, 25 Jan 2020 08:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 का हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। जैसे-जैसे शो अपने चरम पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे शो में नए-नए ट्विस्ट आते जा रहे हैं। शो का हर वीकेंड धमाकेदार होता है। सलमान खान तो हर वीकेंड शो में आकर सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते ही हैं। साथ ही साथ शो में हर हफ्ते कोई ना कोई सेलिब्रिटी आमद जरूर देता है। जो भी आता है अपने साथ ट्विस्ट लेकर ही आता है।
विज्ञापन

2 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : Social Media
इस वीकेंड शो में आने वाले हैं मशहूर प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया। हिमेश रेशमिया की धमाकेदार एंट्री से घर के सदस्य भी हैरान रह जाएंगे। हिमेश शो में आते ही रश्मि की पोल घर वालों के सामने खोलते नजर आएंगे तो वहीं सिद्धार्थ रश्मि को हिमेश के सामने चोर कहते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : Social Media
दरअसल कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्रोमो वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में हिमेश की धमाकेदार एंट्री होती है। वीडियो में दिखाया गया है कि हिमेश अंदर आते ही चाय पीने की इच्छा जाहिर करते हैं। हिमेश माहिरा से कहते हैं कि मुझे चाय पीनी है आप मेरे लिए चाय बना देंगी। माहिरा चाय बनाने जाती हैं लेकिन उन्हें घर में चाय पत्ती नहीं मिलती। इसके बाद हिमेश रश्मि से कहते हैं कि रश्मि आपने जो चाय पत्ती छिपाई थी वो मुझे दे दीजिए, क्योंकि मुझे चाय पीनी है।

4 of 5
Rashmi Desai, Siddharth Shukla - फोटो : social media
ये सुनकर माहिरा शर्मा हैरान होते हुए पूछती हैं कि चाय पत्ती छिपाई गई है। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि को चोर-चोर कहकर बुलाते हैं और कहते हैं कि आदत नहीं जाएगी। बता दें कि इस हफ्ते रश्मि का माहिरा शर्मा के साथ खाने की ड्यूटी को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद रश्मि ने चाय पत्ती छिपा दी थी। हिमेश ने घर आते ही रश्मि की पोल खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : Social Media
इस प्रोमो को देखकर तो लगता है कि बिग बॉस के घर में एक बार फिर से चाय पत्ती को लेकर झगड़ा देखने को मिलेगा। हालांकि बिग बॉस हाउस में झगड़ा होना आम बात है। कभी आसिम-सिद्धार्थ का झगड़ा तो कभी शहनाज आरती तो कभी आसिम-पारस का झगड़ा देखने को मिलता ही रहता है। गौरतलब है कि इस वीकेंड सलमान खान रश्मि देसाई, आसिम और सिद्धार्थ की क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें