Madhurima Tuli, Vishal and Vijaya
- फोटो : twitter
मधुरिमा ने आगे कहा था- 'ये एक तरह का दिमागी तौर पर टॉर्चर था। उसने मुझे झूठी उम्मीदें दीं जिसका मुझे बाद में एहसास हुआ। अगर वो मुझसे सही में प्यार करता तो मेरी बार बार बेइज्जती नहीं करता। मुझे नहीं लगता कि वो मुझसे प्यार करता है या कभी प्यार भी किया। घर के अंदर वो मुझे लगातार किसी न किसी बात पर छेड़ता रहता था। उसने कहा मैं जीरो हूं, मेरा करियर जीरो है, मैंने अपने करियर में कुछ भी नहीं किया। अगर आप किसी के करियर पर इस तरह से सवाल खड़े करेंगे तो उसे बेशक बुरा लगेगा।'