'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घर में फिर से बवाल मच गया है। इस बार बवाल आसिम रियाज के एक शब्द को लेकर मचा है। शो के दौरान आसिम का घरवालों से झगड़ा हो रहा था। झगड़े में वो कुछ ऐसी बात बोल गए जिसका कनेक्शन आरती सिंह (Aarti Singh) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) से है। पहले तो आरती को शब्द का मतलब नहीं पता था। बाद में जब सिद्धार्थ ने इस शब्द का उन्हें मतलब बताया तो वो फूट फूटकर रोने लगीं।