फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: सिद्धार्थ की तरफदारी करने पर भड़कीं कोएना मित्रा, सलमान के परिवार को लेकर कही ये बात

Mon, 30 Dec 2019 02:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : Twitter
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस कोएना मित्रा जल्द रही शो से बाहर हो गई थी। हालांकि शो से बाहर होने के बाद भी कोएना की दिलचस्पी शो में बनी रही। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिग बॉस कंटेस्टेंट के बारे में अपनी राय जरूर रखती हैं। कोएना मित्रा ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में कोएना ने सिद्धार्थ शुक्ला को जमकर लताड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 5
koena mitra - फोटो : social media
उन्होंने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान पर भी कोएना ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल शो में  सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच हुई लड़ाई में सलमान ने सिद्धार्थ को कुछ नहीं कहा था। इसी बात को लेकर कोएना ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Twitter
कोएना ने अपने ट्वीट में लिखा- ''असीम रियाज- तुम क्यों मेरी फैमिली को गाली दे रहो हो? सिद्धार्थ शुक्ला- वे इसी लायक हैं। मुझे हैरानी है कि सलमान खान ने एक बार फिर गलत इंसान की साइड ली। अलवीरा, अर्पिता या अंकल पर कोई जाए, आप तो छोड़ देंगे उसे सही कहा ना? आपको क्या रोक रहा है? कौन रोक रहा है?''

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
कोएना के इस ट्वीट को लोग पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं। बता दें बिग बॉस 13 हंगामों का सीजन बन गया है। इससे पहले किसी भी सीजन में इतना हंगामा नहीं हुआ। यहां तक कि कंटेस्टेंट के बीच हाथापाई भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Koena Mitra - फोटो : twitter
हाल ही में शो को लेकर कोएना का बयान आया था। इस बयान में उन्होंने कहा था- 'मिस्टर राज नायक आपको चैनल नहीं छोड़ना चाहिए था। मुझे बिग बॉस को हां कहने का बहुत अफसोस है। सब जानते हैं क्यों? मैं उन सभी कंटेस्टेंट के लिए डर रही हूं जो दो मानसिक रूप से बीमार लोगों के साथ एक घर के अंदर बंद कर दिए गए हैं। कर्म वापस आएंगे।' बता दें कि इससे पहले भी कोएना ने सलमान खान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो हमेशा गलत लोगों की ही तरफदारी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें