'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। कंटेस्टेंट ही नहीं घर के बाहर भी उनकी चर्चाएं हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की पॉपुलरिटी इतनी ज्यादा है कि फैंस उनके लिए ही ये शो देखते हैं। हालांकि सिद्धार्थ के आक्रामक और गुस्सैल रवैये की आलोचना भी होती रही है। सलमान ने भी उन्हें घर का बदतमीज सदस्य कह डाला। सोशल मीडिया पर टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे हैं जिनमें से कुछ सिद्धार्थ का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ उनके व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।