फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ को लेकर दो गुटों में बंटी टीवी इंडस्ट्री, जानें कौन है समर्थन में और कौन कर रहा विरोध

Sat, 04 Jan 2020 12:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 8
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। कंटेस्टेंट ही नहीं घर के बाहर भी उनकी चर्चाएं हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की पॉपुलरिटी इतनी ज्यादा है कि फैंस उनके लिए ही ये शो देखते हैं। हालांकि सिद्धार्थ के आक्रामक और गुस्सैल रवैये की आलोचना भी होती रही है। सलमान ने भी उन्हें घर का बदतमीज सदस्य कह डाला। सोशल मीडिया पर टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे हैं जिनमें से कुछ सिद्धार्थ का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ उनके व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Gauhar Khan - फोटो : social media
बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान बेबाक सितारों में से एक मानी जाती हैं। गौहर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। बिग बॉस में रहते हुए भी गौहर अपनी बात मजबूती के साथ रखती थीं। बिग बॉस 11 में गौहर अभी तक सिद्धार्थ की आलोचना करती दिखी हैं। वहीं गौहर आसिम रियाज के फेवर में कई ट्वीट कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 8
shilpa shinde - फोटो : colors tv
बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे आसिम का समर्थन करती दिखीं। एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा था कि सिद्धार्थ भले ही घर के मजबूत दावेदार हैं लेकिन उन्हें महिलाओं की इज्जत करनी नहीं आती। वो गुस्से में कुछ भी कह जाते हैं।

4 of 8
kamya punjabi - फोटो : social media
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं काम्या पंजाबी सिद्धार्थ के समर्थन में लगातार ट्वीट कर रही हैं। वो सिद्धार्थ की गेम प्लानिंग, समझदारी की तारीफें करती नजर आईं। इस सीजन में काम्या घर के अंदर भी गई थीं। वो आसिम से सिद्धार्थ को लेकर कहती हैं कि 'तुमने एक अच्छा दोस्त खो दिया।'
विज्ञापन

5 of 8
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
बिग बॉस सीजन 3 के विजेता विंदु दारा सिंह भी काम्या की तरह सिद्धार्थ के समर्थन में हैं। विंदु के ट्विटर हैंडल को देखें तो ऐसा लगता है कि वो सिद्धार्थ के समर्थन में ट्रेंड को बहुत करीब से फॉलो कर करते हैं।  
विज्ञापन

6 of 8
Kushal Tandon - फोटो : file photo
सिद्धार्थ के साथ कुशाल टंडन की अच्छी दोस्ती रही है। बीते दिनों कुशाल ने सिद्धार्थ के समर्थन में खुद के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। कुशाल ने उन्हें स्ट्रॉन्ग बने रहने की शुभकामनाएं दी थीं।
विज्ञापन

7 of 8
Karanvir Bohra - फोटो : instagram
अभिनेता करणवीर बोहरा सिद्धार्थ के समर्थन में दिखे। जब आसिम और सिद्धार्थ के बीच धक्का मुक्की हुई थी तो उन्होंने सिद्धार्थ के पक्ष में लिखा कि 'मैं सिद्धार्थ के साथ खड़ा हूं।'
विज्ञापन

8 of 8
sambhavna seth - फोटो : file photo
अक्सर विवादों में रहने वालीं संभावना सेठ आसिम के विरोध में दिखती हैं और वो भी सिद्धार्थ का समर्थन कर रही हैं। बीते दिनों ट्विटर पर #WinnerSid ट्रेंड कर रहा था तो संभावना ने इस हैशटैग के साथ कई ट्वीट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें