बिग बॉस के सीजन 13 के पांचवें दिन ही घर के अंदर गए सितारों के अंदरुनी राज बाहर आने लगे हैं। पहले से ही कहा जा रहा था कि बिग बॉस के घर में निजी जिंदगी पर बात करना मना है, लेकिन पहले ही टास्क में शेफाली ने आरती और सिद्धार्थ के रिश्ते को लेकर बात की थी। शेफाली ने यहां तक कह दिया कि आरती आपने तलाक क्यों लिया? आरती की भाभी ने शेफाली को करारा जवाब दिया था। अब माहिरा शर्मा पर भी बड़ा खुलासा हुआ है।