फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुक बदलते ही काफी हॉट दिखे खेसारी तो कुछ ऐसा बोल गईं हिमांशी, घर में गूंजा-आई लव यू

Mon, 18 Nov 2019 07:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : amar ujala
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में अरहान खान के बाहर होते ही अधिकतर नए कंटेस्टेंट बदले लुक में नजर आए। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव तो काफी हॉट दिखे। घरवालों ने मिलकर खेसारी की मौज लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी लड़कियां इस कदर खेसारी लाल के पीछे पड़ी, उन्हें बिहार में मौजूद अपनी पत्नी का डर सताने लगा और आखिरकार वे घर में सभी को अपनी बहनें कहने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
दरअसल कलर्स टीवी ने 'बिग बॉस 13' से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में खेसारी लाल ने अपने बाल छोटे करवा लिए हैं और दाढ़ी भी काफी स्टाइलिश कर ली है। उनके इस लुक पर बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स उनके मजे लेने लगते हैं यहां तक कि हिमांशी खुराना तो उनके साथ फ्लर्ट करना शुरू कर देती हैं, जिसके बाद खेसारी लाल घबराने लगते हैं। सभी कंटेस्टेंट्स ने उनका नाम खेसारी से बदलकर कैश कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो के अनुसार खेसारी लाल अपने मेकओवर पर बात करते हुए कहते हैं कि इस लुक में मैं चिरकुट की तरह दिख रहा हूं। इसके बाद हिमांशी खुराना आकर उनसे फ्लर्ट करना शुरू करती हैं और उनकी तारीफ करती हैं। इतने में खेसारी लाल बोलते हैं अगर में शादीशुदा ना होता आप तब मेरी तारीफ करतीं। हिमांशी की तारीफ पर खेसारी बोलते हैं तुम लोगों को मेरे मेहरारू (पत्नी) के बारे में नहीं पता, बहुत टाइट दिमाग की है।
 

4 of 5
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला, हिंदुस्तानी भाऊ और हिमांशी शर्मा सहित कई कंटेस्टेंट्स खेसारी लाल यादव के मजे लेने लगते हैं और खेसारी कैमरे के सामने अपनी पत्नी को सफाई देते दिखाई देते हैं। गौरतलब है कि 'बिग बॉस 13' के इस बार के वीकेंड का वॉर एपिसोड में अरहान खान घर से बेघर हो चुके हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से देवोलीना और सिद्धार्थ एक दूसरे को फ्लर्ट कर रहे थे, लेकिन देवोलीना एक बार फिर से भड़कने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arhaan khan - फोटो : social media
कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने चोरी का टास्क दिया है। वीडियो में दिखाया गया है कि इस टास्क में चोरों की दो टीम बनाई गई है। सारे घरवाले एक दूसरे का सामान चुरा रहे हैं। शेफाली जरीवाला और देवोलीना भट्टाचार्जी चोर बने हैं। तभी सिद्धार्थ कहते हैं कि दोनों चोरों को पकड़कर बाथरूम में बंद कर दो। घरवाले शेफाली और देवोलीना को बाथरूम में बंद कर देते हैं। इसी बीच सिद्धार्थ, देवोलीना के बाथरूम का दरवाजा बंद कर देते हैं। देवोलीना जब निकलती हैं तो घरवालों पर भड़क जाती हैं वो कहती हैं कि सब के सब गोबर खाकर आए हैं क्या।

पढ़ें: गुड न्यूज के लिए करीना ने लिया ब्रेक, इलियाना डिक्रूज ने ठुकराए दो बड़े ऑफर, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें