छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 अपने आखिरी मुकाम पर हैं। ऐसे में शो केे अंदर अब हर दिन ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस 13 में अब कुल आठ कंटेस्टेंट्स बचे हैं। वहीं मंगलवार को शो के अंदर इन सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार और करीबी बिग बॉस के घर में शामिल होने वाले हैं। बिग बॉस 13 के घर में अभिनेत्री कश्मीरा शाह आरती सिंह का कनेक्शन बनकर आएंगी। शो में आते ही उन्होंने दो कंटेस्टेंट्स को निशाना बनाया है और साथ ही सभी के बारे में कई खुलासे भी किए हैं।