फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ से झगड़े पर काम्या ने रश्मि को लताड़ा,बोलीं- 'मर्दों की इज्जत नहीं है क्या?'

Sun, 22 Dec 2019 05:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth, Kamya and Rashami - फोटो : file photo
'बिग बॉस' में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के झगड़े पर टेलीविजन सितारे अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इन दोनों को गलत बता रहा है तो कोई एक को सही तो दूसरे को गलत। कुछ दिन पहले ही शो में एक टास्क के दौरान घरवालों को आइना दिखाने काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) आई थीं। काम्या ने घर में आते ही कंटेस्टेंट्स को सच का आइना दिखाया था। यहां तक कि वह सोशल मीडिया पर भी घरवालों की हरकतों को लेकर ट्वीट कर रही हैं। इस बीच काम्या ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जो चर्चा में आ गया।
विज्ञापन

2 of 5
Kamya Punjabi - फोटो : file photo
काम्या पंजाबी ने रश्मि देसाई पर निशाना साधते हुए लिखा- 'ये क्या औरतों की इज्जत लगा रखा है। अरे मर्दों की इज्जत नहीं होती क्या?' काम्या ने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'एक आदमी चुप चाप खड़ा है। उसके टास्क करने के लिए बोलना, उसको टी-शर्ट पहनने के लिए बोलना, जबरदस्ती उसके पीछे पड़ना और फिर जो हुआ सबने देखा लेकिन रश्मि देसाई तुमने नहीं देखा।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Manu Punjabi - फोटो : file photo
काम्या ने आगे लिखा- 'बाहर आओ अपने एपिसोड देखो कैसी दिख रही हो, जवाब मिल जाएगा कि कैसी लड़की।' काम्या पंजाबी के बाद बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने भी रश्मि देसाई को जमकर खरी खोटी सुनाई। मनु पंजाबी ने ट्वीट किया- 'सिद्धार्थ शुक्ला की कल रात हुए झगड़े में कोई गलती नहीं थी। ये समझ आ रहा है सबको। सिद्धार्थ ने एक शब्द गलत बोला उसके लिए हजार बातें सुन भी ली अब तो खत्म करो। रश्मि देसाई जी आप चुपचाप सुनकर रह जाती तो समझ आता। आपने भी तो परिवार तक को नहीं छोड़ा।'
 
 

4 of 5
Rashami Desai - फोटो : voot
आपको बता दें, 'बिग बॉस' में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 21 दिसंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया था कि सिद्धार्थ गॉर्डन एरिया में आसिम और पारस की बहस को खत्म करने की कोशिश कर रहे थे कि तभी रश्मि देसाई वहां पर आ जाती हैं। रश्मि बार बार सिद्धार्थ से कह रही थीं कि ऐ गुंडा , ऐ गुंडा। सिद्धार्थ रश्मि की बात सुन रहे थे लेकिन जवाब नहीं दे रहे थे। इसके बाद रश्मि ने कहा ये तेरा घर है क्या? इसके बाद सिद्धार्थ ने कहा- 'तुम जैसी को मैंने घर पर लाना बंद कर दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter
इसके बाद रश्मि ने सिद्धार्थ के ऊपर चाय फेंक देती हैं। जवाब में सिद्धार्थ भी वैसा ही करते हैं और फिर अरहान बीच में आ जाते हैं। अरहान के बीच में आने से बात और बढ़ जाती है और इन दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है। हाथापाई में अरहान की शर्ट फट जाती है। इन दोनों को रोकने के लिए घरवाले बीच बचाव करते हैं।

Bigg Boss 13: अरहान ने सिद्धार्थ को दी मुंह पर एसिड फेंकने की धमकी, यूजर बोले- 'इसे गिरफ्तार करो'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें