15 फरवरी को बिग बॉस को अपने 13वें सीजन का विनर मिल जाएगा। फिनाले में अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। ऐसे में अपने चहेते घरवाले को सपोर्ट करते हुए फैंस लगातार लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। इस बीच WWE रेसलर जॉन सीना का समर्थन भी आसिम रियाज को मिल चुका है। लेकिन अब पता चला कि हिमांशी खुराना से भी जॉन सीना का कनेक्शन है।