himanshi khurana
- फोटो : social media
इतना ही नहीं संतोख सिंह ने आगे कहा, 'हिमांशी ने शहनाज का करियर बर्बाद कर दिया था, लेकिन ये अच्छी बात थी कि शहनाज ने हार नहीं मानी और उसने सिंगिंग शुरू की। वह अपने गानों से मशहूर होने लगी। मुझे लगता है कि शहनाज की जगह कोई और होता तो वह आत्महत्या कर लेता। सोशल मीडिया पर शहनाज को गंदे कमेंट्स आने लगे थे। यह किया-धरा हिमांशी की पीआर टीम का था, लेकिन शहनाज ने हार नहीं मानी और उसने अपना काम करना जारी रखा। पूरी पंजाबी इंडस्ट्री ने शहनाज का बॉयकॉट कर दिया था और सब उनसे नफरत करने लगे थे।' शहनाज के पिता संतोख सिंह के इन बयानों का अब हिमांशी खुराना ने जवाब दिया।