फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ और शहनाज के रिश्ते पर आया हिमांशी खुराना का बयान, बताई क्या है सच्चाई

Thu, 16 Jan 2020 09:07 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती के किस्से मशहूर हो गए हैं । पिछले दिनों वीकेंड के वार में सलमान खान ने सिद्धार्थ को आगाह किया था कि वो शहनाज से बचकर रहें क्योंकि वो उनके प्यार में पड़ गई हैं । बाहर निकलने के बाद उसे ही बहुत दिक्कत होगी । इसके बाद से सिद्धार्थ लगातार शहनाज को समझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
वीकेंड के वार के बाद शहनाज ने सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया । शहनाज, सिद्धार्थ से आई लव यू कहते नहीं थक रही हैं । साथ ही शहनाज, सिद्धार्थ से बार-बार गले लगाने और किस करने को कहती रहती हैं । अब उनके इस प्यार पर एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना का बयान आया है । 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
हिमांशी ने दोनों को लेकर कहा, 'मुझे नहीं लगता इन दोनों के बीच प्यार है। आप सिर्फ वही देख रहे हैं जो चैनल दिखाना चाह रहा है। मैंने जो देखा है दोनों के बीच उससे मुझे नहीं लगता कि दोनों प्यार में हैं ।' हिमांशी का कहना है कि ये सब वो दोनों शो के लिए कर रहे हैं । 

 

4 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
बता दें कि हिमांशी जब घर में थीं तो उनकी शेफाली जरीवाला और आसिम रियाज के साथ अच्छी दोस्ती थी । वहीं आसिम ने हिमांशी काे प्रपोज भी किया था लेकिन हिमांशी ने उनके प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया था । घर से बाहर आने के बाद हिमांशी लगातार आसिम का सपोर्ट कर रही हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आसिम को लेकर पोस्ट शेयर करती रहती हैं । बता दें कि इस हफ्ते घर में सभी कंटेस्ट के परिवार के सदस्य आएंगे । फिलहाल कल के एपिसोड में दिखाया गया कि आरती के भाई कृष्णा अभिषेक उनसे मिलने पहुंचे । अब शहनाज के पिता, माहिरा की मां और सिद्धार्थ की मां भी घर में आएंगी । 

दीपिका की Chhapaak और अजय देवगन की Tanhaji में कौन पड़ा किस पर भारी, जानें छठे दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें