फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: घर में रोमांटिक हुए हिमांशी और आसिम, 'किस' करके किया प्यार का इजहार

Fri, 29 Nov 2019 08:42 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
himanshi asim - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में अभी तक आपने सिर्फ लड़ाई-झगड़ा देखा होगा । विजेता बनने की दौड़ में सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे के दुश्मन बन बैठे हैं । इस झगड़े के बीच आसिम और हिमांशी घर के पहले कपल बनकर उभर रहे हैं । कल यानी गुरुवार को हिमांशी खुराना का जन्मदिन था । इस मौके पर आसिम ने हिमांशी को खास तोहफा देने की कोशिश की ।
विज्ञापन

2 of 5
asim - फोटो : social media
एक एपिसोड में आसिम हिमांशी से कहते नजर आए थे, 'मैंने तुमसे खूबसूरत लड़की नहीं देखी ।' इसी के बाद से लगने लगा था कि दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो चुकी है । अब हिमांशी के बर्थडे पर आसिम ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद आसिम ने हिमांशी को रोमांटिक किस भी किया । 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : social media
ये सब किचन में हुआ । इस दौरान रश्मि देसाई भी वहां मौजूद थीं । आसिम ने हिमांशी के लिए दिल की शेप वाला पराठा भी बनाया । जिसे देखकर हिमांशी खुराना बहुत खुश हो गईं । उन्होंने वो पराठा कैमरे पर भी दिखाया । हिमांशी की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है । 
 

 

4 of 5
bigg boss - फोटो : social media
वो 2-3 हफ्तों तक काफी शांत रहीं। अब आसिम जैसा दोस्त पाकर हिमांशी काफी खुश हैं। आसिम भी हिमांशी को अकेला महसूस नहीं होने दे रहे। हालांकि शो में हिमांशी ने कहा था कि उनकी सगाई हो चुकी है। कयास लगाए जा रहे थे कि हिमांशी की सगाई पंजाबी सिंगर एमी विर्क से हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
बाद में एमी विर्क के भाई भगवंथ का बयान आया । उन्होंने कहा, 'हिमांशी की जिससे सगाई हुई है वो मेरा भाई नहीं है । मेरे भाई एमी का हिमांशी से कोई लेना-देना नहीं है ।' भगवंथ ने हिमांशी और एमी के अफेयर की खबरों को भी गलत बताया । उन्होंने कहा कि उनका भाई एमी शादीशुदा है इसलिए ये सारी खबर गलत है ।
 

नेहा कक्कड़ को Kiss करने पर सोना महापात्रा ने चैनल को लताड़ा, विशाल ददलानी पर भी दागे सवाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें