फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर होने के दो दिन बाद माहिरा ने घरवालों की खोली पोल, सिद्धार्थ के बारे में दिया बड़ा बयान

Sat, 15 Feb 2020 01:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mahira sharma - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के फिनाले से दो दिन पहले माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) शो से बाहर चली गई थीं। माहिरा के जाते ही पारस छाबड़ा बहुत भावुक हो गए थे। यहां तक कि माहिरा ने ये भी कहा था कि उनका सपना टूट गया है। ऐसे में हर कोई इस बात का इंतजार कर रहा था कि शो से बाहर आते ही माहिरा घरवालों की क्या पोल खोलेंगी। हालांकि माहिरा ने उस वक्त कुछ भी नहीं कहा। वहीं अब माहिरा ने बिग बॉस के फिनाले से चंद घंटे पहले चुप्पी तोड़ी और घरवालों के बारे में कई बातें बताईं।
विज्ञापन

2 of 5
Mahira Sharma - फोटो : twitter
माहिरा ने ये बातें सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए कहीं। माहिरा 13 फरवरी के एपिसोड में बेघर हुई थीं। शो से बाहर जाने के दो दिन बाद माहिरा ने कई ट्वीट किए। इन ट्वीट्स में माहिरा ने पारस और सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी कई बातें कहीं। माहिरा ने लिखा- 'मेरा सफर कितना मजेदार रहा है। मैं घर के अंदर 135 दिन तक रही और आपकी क्षमताओं की परीक्षा खुद ली। मैं अब एकदम अलग इंसान हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : twitter
अगले ट्वीट में माहिरा ने लिखा- 'मेरा यह सफर आप लोगों के बिना सफल नहीं हो पाता। मैं अपने सफर के लिए सभी प्रंशसकों को क्रेडिट देती हूं। मेरी तरफ से आप सभी को प्यार...।' तीसरे ट्वीट में लिखा- 'शुक्रिया पारस मेरे सफर में लगातार मेरा साथ देने के लिए। हम दोनों के एक साथ मिलकर हर परिस्थिति का सामना किया और तुम घर में मेरी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ थे। मैं हमेशा तुम्हारी अच्छी दोस्त रहूंगी।'
 

4 of 5
Sidharth, Mahira and Paras - फोटो : twitter
पारस के अलावा माहिरा ने सिद्धार्थ को लेकर भी ट्वीट किया। माहिरा ने लिखा- 'शो पर चौंकाने वाली चीजें हुईं, चौंकाने वाले लोग बने, कभी ना सोची गईं यादें बनाई और अच्छे दोस्त बनाए। शुक्रिया सिद्धार्थ शुक्ला मेरे इस सफर में हमसफर बनने के लिए।' आपको बता दें, माहिरा के साथ दो और कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे। ये दो लोग आरती सिंह और शहनाज कौर गिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahira Sharma - फोटो : voot
माहिरा को बेघर करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल घर के अंदर गए थे। भले ही माहिरा घर से बेघर हो गई हों लेकिन फिनाले में वो पारस छाबड़ा के साथ डांस करती दिखेंगी। माहिरा और पारस का डांस वीडियो भी आ गया है। इस वीडियो में दोनों 'धीमे धीमे' गाने पर थिरकते दिखे। 

Bigg Boss 13 का फिनाले आज, आधी रात इन छह कंटेस्टेंट में से एक बनेगा विजेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें