फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: लड़कों के रिपोर्ट कार्ड में निशाने पर होगा ये कंटेस्टेंट, काम करते-करते रो पड़ीं रश्मि

Thu, 10 Oct 2019 04:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Paras, Rashami and Aarti - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घरवालों के बीच मनमुटाव शुरू हो चुका है। जहां एक ओर आरती और कोएना के बीच झगड़ा हुआ तो वहीं 'क्वीन' टास्क के दौरान आरती पर से रश्मि देसाई का विश्वास भी डगमगाया। इस बीच शो के दो नए प्रोमो वीडियो सामने आए हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि आरती-रश्मि अपने बीच के गिले-शिकवे दूर कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ लड़कों का रिपोर्ट कार्ड टास्क एक बार फिर से हो रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Aarti Singh - फोटो : twitter
प्रोमो वीडियो में आप देखेंगे कि रश्मि से आरती कह रही हैं कि 'तुमको अगर मेरे बारे में आकर कोई भी भड़का सकता है तो वो सिर्फ पारस छाबड़ा है।' रश्मि पारस से अपनी बात बताती हैं तभी आरती कहती हैं कि 'मैं तो मुंह पर कह रही हूं कि इस पर विश्वास नहीं कर सकते। ये गलत खेल रहा है।' यह सनुकर पारस नाराज हो जाते हैं कि और कहते हैं कि 'तुम यहां पर क्या करने आए हो?' 
 
विज्ञापन

3 of 4
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
पारस के यह कहते ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि रिपोर्ट कार्ड टास्क हो रहा है। पिछली बार इस टास्क में पारस को एक भी काली रिंग नहीं मिली थी लेकिन इस बार उन्हें काली रिंग मिलेगी। वीडियो में दिखाया गया है आरती सिंह और शहनाज पारस को काली रिंग दे रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Rashami Desai - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाया गया है कि रश्मि देसाई रो रही हैं। वीडियो में रश्मि किचन में खाना बना रही हैं और घरवाले खाने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह सब सुनकर रश्मि टूट जाती हैं और फूट-फूटकर रो रही हैं। रश्मि कह रही हैं- 'प्यार से खाना बनाती हूं लेकिन उन लोगों को कदर ही नहीं है।' 

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' के खिलाफ भाजपा विधायक की चिट्ठी मिलते ही मंत्रालय एक्शन में, उठाया ये कदम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें