फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: देवोलीना ने कहा, 'आसिम ने किया सिद्धार्थ का इस्तेमाल', शहनाज पर भी बोली बड़ी बात

Fri, 17 Jan 2020 05:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim Riaz, Siddharth Shukla, Devoleena Bhattacharjee - फोटो : amar ujala
रियलिटी शो बिग बॉस 13 इन दिनों रोमांचक मोड़ पर है। इस शो को 100 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। पहले दिन से लेकर अब तक सलमान खान के इस शो से कई कंटेस्टेंट्स बाहर भी हो चुके हैं। बाहर होने वाले कंटेस्टेंट्स मेें छोटे पर्दे पर मशहूर अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी भी हैं। देवोलीना का बिग बॉस के घर में सफर काफी छोटा रहा। उन्हें कमजोर कंटेस्टेंट की वजह से नहीं बल्कि तबीयत खराब होने की वजह से शो छोड़ना पड़ा। उनके डॉक्टर ने बताया कि खराब तबीयत की वजह से वह शो का हिस्सा नहीं हो सकतीं। जिसके बाद देवोलीना को बिग बॉस 13 छोड़ना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 से निकलने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में खुलासे करती रहती हैं। इस बार उन्होंने बताया है कि आसिम रियाज ने बिग बॉस में सबसे ज्यादा सिद्धार्थ शुक्ला का इस्तेमाल किया है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट्स के बारे में खुलासा किया। उन्होंने सिद्धार्थ और असीम की दोस्ती-दुश्मनी के बारे में कहा है कि इन दोनों की दोस्ती में असीम से ज्यादा सिद्धार्थ शुक्ला इमोशनली अटैच थे। देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, 'मुझे सिद्धार्थ के लिए बुरा लगता है। मेरे हिसाब से असीम सिद्धार्थ से दोस्ती तोड़कर आगे बढ़ गए लेकिन सिद्धार्थ ऐसा नहीं कर पाए।'
विज्ञापन

3 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
देवोलीना भट्टाचार्जी ने आगे कहा है कि, 'सिद्धार्थ को जब किसी से दुख होता है तो वह सामने वाले को चोट पहुंचाने के लिए गुस्से में बात करते हैं। वह अपना आपा खो देते हैं, गलत बातें कहते हैं जिन्हें वह अनजाने में बोल देते हैं। मुझे लगता है सिद्धार्थ को शहनाज के बजाय असीम के साथ रहना चाहिए। वह अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के लिए ईमानदार थे। मैंने देखा है शो में किस तरह से सिद्धार्थ ने असीम को गाइड किया। आसिम नए थे और नॉमिनेशन के वक्त घबरा जाते थे।'

4 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
देवोलीना भट्टाचार्जी कहती हैं कि, असीम सिद्धार्थ शुक्ला को फॉलो करते थे। बाद में जब असीम के अंदर आत्मविश्वास आ गया था, खासतौर पर हिमांशी और शेफाली के आने के बाद तो असीम ने अकेले खेलने का फैसला किया। शायद उसे हिमांशी-शेफाली से अपनी पॉपुलैरिटी के बारे में पता चल गया और वह अधिक आत्मविश्वासी जिसके बाद उन्होंने दोस्ती खराब कर ली। असीम ने सिद्धार्थ का इस्तेमाल किया है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। वह सिद्धार्थ के बिना कुछ भी नहीं थे। सिद्धार्थ संग दोस्ती की वजह से ही असीम को जनता ने पसंद किया। सिद्धार्थ के फैंस भी असीम को पंसद करने लगे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
आपको बता देें कि बिग बॉस 13 की शुरुआत मेें आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थीं, लेकिन एक समय बाद दोनों एक-दूसरे से खूब लड़ने लगे। इतना ही सिद्धार्थ और आसिम के बीच शो के अंदर धक्का - मुक्की तक देखने को मिली। वहीं बात करते देवोलीना भट्टाचार्जी की तो उन्होंने बिग बॉस 13 में पहले दिन से एंट्री की थी। वह बिग बॉस 13 का करीब 60 दिनों का हिस्सा रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपने खेल से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वह शो के मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। 

पढ़ें: कभी रश्मि देसाई के साथ किया था जोरदार डांस, अब वायरल हो रहीं हैं हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें