फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: दलजीत के बाहर होते ही भड़के फैंस, मेकर्स पर लगाया 'गंदी राजनीति' का आरोप

Sun, 13 Oct 2019 10:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : VOOT
'बिग बॉस 13' के पहले एलिमिनेशन में अभिनेत्री दलजीत कौर बाहर हो गई हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लड़कियां नॉमिनेटेड हुईं। इसमें रश्मि देसाई, शहनाज कौर गिल, कोएना मित्रा और दलजीत कौर का नाम शामिल था। बीते 2 हफ्ते में दलजीत ने अच्छा खेल दिखाया था। वो बेवजह ना तो किसी से उलझती हुई दिखीं और ना ही किसी से उन्होंने बदतमीजी की। सलमान ने भी दलजीत की तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपनी गरिमा को बनाए रखा। ऐसे में घर से बाहर होते ही दलजीत के फैंस भड़क उठे और सोशल मीडिया पर मेकर्स के खिलाफ गुस्सा निकाला है।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : VOOT
एक यूजर ने लिखा- 'दलजीत कौर का निकलना पहले से तय था। बिग बॉस की बहुत ही गंदी प्लानिंग और राजनीति। मुझे हैरानी तो हुई ही, साथ ही मेकर्स ने दुख पहुंचाया।'
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : VOOT
एक अन्य ने लिखा- 'दलजीत कौर मैं आपको मिस करूंगी। आप घर में सबसे सुलझी हुई और प्यारी इंसान थीं। आपने अपनी गरिमा को बनाए रखा। इस तरह एविक्शन की उम्मीद नहीं थी। दुखद।'

4 of 5
dalljiet kaur - फोटो : twitter
एक यूजर ने कहा- 'नहीं वो वोट की वजह से बाहर नहीं हुई हैं। हम जानते हैं कि वो इसलिए बाहर हुईं क्योंकि उन्होंने ड्रामा नहीं किया। वह ईमानदार और बुद्धिमान थीं जो कि बिग बॉस के लिए नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dalljiet Kaur - फोटो : file photo
एक ने कहा- 'दलजीत शो में रहने के लिए डिजर्व करती थीं। वह रियल थीं। मनोरंजन करना ही सबकुछ नहीं होता है। बहुत ही पक्षपात हुआ है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें