फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: बिग बॉस में लड़कियों के लिए कैसे 'कांटा' बनेंगी शेफाली, इंटरव्यू में किया खुलासा

Sat, 02 Nov 2019 12:31 PM IST
Avinash Pal अमित कुमार सिंह, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
shefali zariwala - फोटो : Instagram
बिग बॉस 13 में अभिनेत्री शेफाली जरीवाली की वाइल्ट कार्ड एंट्री हो चुकी है। वह कई हिंदी संगीत और फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। साल 2002 में कांटा लगा के रीमिक्स वर्जन में आने के बाद शेफाली बहुत कम समय में मशहूर हो गई थीं। बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले शेफाली ने अमर उजाला से खास बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह किस तरह से घर में मौजूद दूसरी लड़कियों पर भारी पड़ने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
shefali zariwala - फोटो : social media
जब आपको पता चला कि आप बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रही हैं तो आपकी कैसी प्रतिक्रिया थी? 
शो को लेकर मैं पहले बहुत ही उत्साहित थीं लेकिन जब मैंने कॉन्ट्रेक्ट साइन किया तो मैं सच में घबरा गई। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि यह असल में हो रहा है। पिछली रात (शो में एंट्री से पहले) तक तो मैं सही से सो भी नहीं पा रही थीं क्योंकि इस शो के लिए आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आना पड़ता है। लेकिन अब मैं शो का हिस्सा बनने को लेकर फिर से उत्साहित महसूस कर रही हूं। 

शो में हर दिन नए-नए उतार चढ़ाव आ रहे हैं। इन परिस्थितियों में गेम खेलने के लिए आपने किस तरह की तैयारी की है?
जब मैंने शो को देखा तो शुरुआत में सोचा कि मैं कुछ प्लानिंग के साथ घर के अंदर जाऊं लेकिन शो में हर दिन नए बदलाव हो रहे हैं। प्रत्येक दिन यहां कुछ नया हो रहा है। तो आखिर ऐसे में एक दर्शक के तौर पर आप कोई भी रणनीति नहीं बना सकते हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि घर के अंदर जाने के बाद गेम कैसे बदलता है और नए-पुराने में कौन से प्रतियोगी मेरे साथ होने वाले हैं। कुल मिलाकर शो में इतनी उथल-पुथल हो रही है कि मुझे अभी तो कुछ भी समझ में नहीं आया है। हर दिन जिस भी तरह के हालात होंगे उसके अनुसार ही मैं अपना कदम उठाऊंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
shefali zariwala - फोटो : Instagram
आपके घर के अंदर जाने से वहां पहले से मौजूद लड़कियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ने वाला है? 
मैं एक नई सोच के साथ घर के अंदर जा रही हूं। मेरा जो व्यक्तित्व है, वह वहां मौजूद लड़कियों से काफी अलग है।  मैं भले ही पॉलिटिकली और डिप्लोमेटिकली अच्छे कदम ना उठा सकूं लेकिन मैं खुलकर बोलने वाली लड़की हूं तो हो सकता है कि मेरे जाने से और मेरे बर्ताव से वहां मौजूद बाकी लड़कियों में खलबली मच जाए और उन्हें खुलकर सामने आना पड़े। अभी तक उन्होंने अपना असली रूप छुपाया हुआ है।  

4 of 6
shefali zariwala - फोटो : Instagram
घर के अंदर जाकर आप किन कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर गेम खेलना चाहेंगी?
इस बारे में मैं कुछ नहीं बता सकती हूं क्योंकि यह बहुत हद तक उन पर भी निर्भर करता है कि वह मुझे किस तरह लेते हैं। अगर मैं पहले से ही यह सोच कर जाऊं कि घर के अंदर जाने के बाद मैं किससे हाथ मिलाऊंगा और अगर वह इसके लिए इच्छुक नहीं दिखें तो सब कुछ धरा का धरा रह जाएगा। इसलिए मैं अभी कुछ सोच कर नहीं जा रही हूं। मैंने सिर्फ यही सोचा हुआ है कि मेरे साथ जो भी अच्छा बर्ताव करेगा मैं भी उसके साथ अच्छे से रहूंगी।  सब घर के अंदर जाने के बाद ही पता चलेगा कि कौन दोस्त बनता हैं और कौन दुश्मन। 
विज्ञापन

5 of 6
shefali zariwala
आपने टीवी पर सभी कंटेस्टेंट्स को गेम खेलते हुए देखा है, आपके अनुसार वे किस तरह का गेम खेल रहे हैं? 
शो में बहुत से ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो अच्छा गेम खेल रहे हैं। जिनमें से कुछ का गेम सीधा है तो कुछ का टेढ़ा। शो में आगे वह सभी कंटेस्टेंट्स निकल जाएंगे जिनके पास कोई भी स्ट्रेटेजी नहीं है और सिर्फ वहीं बचेंगे जिनके पास रणनीति है। सभी की रणनीति एक दूसरे से काफी हद तक अलग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेफाली जरियावाला - फोटो : सोशल मीडिया
घर के अंदर अभी क्या गलत हो रहा है जो आप नहीं करेंगी और क्या चीज लुप्त है जिसकी पूर्ती आप करेंगी? 
 कई मौकों पर प्रतियोगी आक्रामक होते हुए नजर आए हैं। हो सकता है कि टास्क ऐसा था जिस वजह से कंटेस्टेंट्स का आक्रामक चेहरा देखने को मिला। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं शो में अपना सकारात्मक रवैया दिखाऊं और इस तरह से आक्रामक होने से बचूं।  

पढ़ें: घूंघरू' पर माइकल जैक्सन ने किया डांस, शादी करने वाली है 'सिंघम' की ये अभिनेत्री, पढ़ें छह खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें