फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: देवोलीना ने किया खुलासा, घर के अंदर से रश्मि ने अरहान के परिवार को भेजा लीगल नोटिस

Wed, 05 Feb 2020 10:44 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचारजी, अरहान खान - फोटो : Social Media
बिग बॉस का सीजन 13 बाकी सभी सीजन से इस बार थोड़ा ज्यादा मसालेदार और चटपटा है। तभी तो इस सीरियल की टीआरपी भी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। शो में हर दिन कुछ ना कुछ मसालेदार देखने को मिलता ही रहता है। इस बार शो की कंटेस्टेंट और टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई की निजी जिंदगी को लेकर भी शो में काफी बवाल देखा गया। लेकिन ये बवाल अब भी जारी है।
विज्ञापन

2 of 5
Rashami Desai, Salman Khan, Himanshi - फोटो : twitter
हाल ही में एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना की घर में वापसी के बाद एक बार फिर से रश्मि और अरहान का मुद्दा खुल गया। इनके रिश्ते पर शुरू से ही लोगों ने सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद रश्मि ने नेशनल टेलीविजन पर अरहान के साथ ब्रेकअप कर लिया। रश्मि के इस कदम से अब अरहान मुश्किल में पड़ गए हैं। अरहान ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार भी रश्मि के इस कदम से मुश्किल में पड़ गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Arhaan Khan - फोटो : twitter
दरअसल अरहान का परिवार रश्मि के घर में रह रहा था। रश्मि के ब्रेकअप के बाद अब अरहान के घरवालों को एक लीगल नोटिस भेजा गया है। जिसके मुताबिक अरहान के घरवालों को रश्मि का घर खाली करना पड़ेगा। शो की ही एक्स कंटेस्टेंट रहीं देवोलीना भट्टाचारजी ने शो से बाहर आते ही एक मीडिया हाउस के बात की। इस दौरान देवोलीना ने इस बात का खुलासा किया है।

4 of 5
Rashami Desai and Devoleena - फोटो : Instagram
देवोलीना ने बताया कि, 'अरहान के परिवार को रश्मि का घर खाली करने के लिए एक लीगल नोटिस भेज दिया गया है और उन्हें कहा गया है कि वो जल्द से जल्द रश्मि का घर खाली कर दें।' रश्मि के इस कदम से अरहान ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि शो में पहले भी ये बात उठ चुकी है कि अरहान का परिवार रश्मि के घर में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : Social Media
जिसके बाद खुद सलमान खान ने इस मामले को अपने हाथ में लिया था और रश्मि का घर खाली करवाया। लेकिन एक बार फिर इविक्ट होने के बाद अरहान ने रश्मि के फ्लैट की चाबी शो के मेकर्स से मांगी थी। वहीं शो में कुछ दिन के लिए आसिम का कनेक्शन बनकर आईं हिमांशी खुराना ने जब एक बार फिर से इस मुद्दे को उठाया तो रश्मि से रहा नहीं गया और उन्होंने इस मुद्दे को हमेशा के लिए खत्म करते हुए अरहान से ब्रेकअप कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें