Gaurav Desai and Rashami Desai
- फोटो : twitter
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रश्मि के भाई गौरव ने माहिरा की मां को रश्मि के ऊपर कमेंट करने पर जमकर लताड़ लगाई। दरअसल माहिरा की मां सानिया, आसिम के भाई उमर रियाज और रश्मि देसाई के भाई गौरव का एक इंटरव्यू हुआ। इस दौरान रश्मि के भाई ने माहिरा की मां पर नाराजगी जाहिर की। रश्मि के भाई ने कहा, 'सॉरी आंटी लेकिन आपके उस कमेंट से मैं बहुत उदास हूं। एक मां होने के बावजूद आप इंटरव्यू में एक लड़की के बारे में इस तरह के कमेंट कैसे कर सकती हैं।'