फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की तैयारियों के बीच पारस छाबड़ा का आकांक्षा के साथ रिश्ते पर बयान, बोले- 'मैं अब उसके साथ...'

Thu, 20 Feb 2020 12:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram
पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के रिश्ते का खुलासा 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में हुआ। शो के दौरान पारस कई बार कहते दिखे कि शो में आने से पहले ही आकांक्षा से ब्रेकअप करना चाहते थे। पारस की ये बातें सुन आकांक्षा भी लगातार बयान दे रही थीं। वहीं अब 'बिग बॉस' खत्म होने के बाद पारस छाबड़ा ने इंटरव्यू के दौरान गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी पर तीखी टिप्पणी की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram
पारस ने ये सब बातें हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट के दौरान कही। पारस ने कहा- 'मैं इस बारे में पहले भी बात कर चुका हूं। अगर आकांक्षा सही में मुझसे प्यार करती है तो उसे मीडिया के सामने यकीन दिलाने की कोई भी जरूरत नहीं है। मैं उसके साथ अपना भविष्य नहीं देखता हूं।' 
विज्ञापन

3 of 5
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी - फोटो : Social Media
पारस ने आगे कहा- 'आकांक्षा जब मीडिया के सामने बयान दे रही थीं तब मैं बिग बॉस के घर में था। जो भी बयान आप लोगों के सामने आए हैं वो उसकी तरफ से आए हैं। किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। मुझे ये नहीं समझ आ रहा कि आकांक्षा ने हमारी निजी जानकारी कैसे लीक कर दीं। उसको हम लोगों के रिश्ते के बारे में बात नहीं करनी चाहिए थी।'

4 of 5
आकांक्षा पूरी, सलमान कान, पारस छाबड़ा - फोटो : Social Media
सलमान खान के गुस्से का जिक्र करते हुए पारस ने कहा- 'आकांक्षा की वजह से ही मुझे सलमान खान का गुस्सा सहना पड़ा। इन सब हरकतों के बाद मैं इतना कहता हूं, मैं अब उसके साथ नहीं रहने वाला। मैं एक बार तो आकांक्षा से मिलूंगा और बताऊंगा कि उसको भी जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paras Chhabra - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
पारस छाबड़ा 'बिग बॉस 13' के फिनाले के बाद मुझसे शादी करोगे शो में आ रहे हैं। इस शो में पारस के साथ शहनाज कौर गिल भी हैं। पारस इस रियलिटी शो में अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं तो वहीं शहनाज अपने लिए दूल्हा। ये शो शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। इस शो में 'बिग बॉस 12' की पूर्व प्रतियोगी जसलीन मथारू भी आई हैं। 

17 की उम्र में मलाइका ने शुरू किया था करियर, अपने स्ट्रगल के बारे में बोलीं- 'ऑडिशन में मुझे...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें