फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13: देवोलीना का इंटरव्यू में खुलासा-जितने दिन अंदर रहूंगी, अच्छी-बुरी बात मुंह पर बोलूंगी

Wed, 02 Oct 2019 12:52 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
devoleena bhattacharjee - फोटो : social media
मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अपने 13वें सीजन के साथ दस्तक दे चुका है। इस बार मेकर्स ने शो के सेट से लेकर कंटेस्टेंट्स के चुनाव में काफी कुछ हटकर किया है। इस सीजन में एक कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य भी बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने जा रही हैं। घर में अंदर जाने से पहले देवोलीना ने अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अपनी किस खूबी के कारण वह इस सीजन की सबसे चहेती कंटस्टेंट्स बन सकती हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
किस खास प्लानिंग के साथ आप घर के अंदर जा रही हैं?
अभी मैंने किसी भी तरह की प्लानिंग नहीं की है। मैं जब घर के अंदर जाऊंगी, लोगों से मिलूंगी, उनको परखूंगी, उसके बाद ही किसी तरह की प्लानिंग बनाऊंगी। शो में अच्छा खेलने के लिए मैं अपना सर्वोत्तम देने की कोशिश करूंगी। उम्मीद करती हूं कि मैं घर के अंदर भी वैसी ही रहूं जैसी हूं और जैसे-जैसे परिस्थितियां सामने आती जाए उनका वैसे ही सामना करूं।
विज्ञापन

3 of 7
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में दाखिल होने से पहले आपने किस तरह की खास तैयारी की है?  
(हंसते हुए) घर के अंदर जाने से पहले मैंने अपने बाल से लेकर कपड़ों से जुड़ी तैयारी की है क्योंकि एक बार आप घर के अंदर चले जाते हैं तो बाहर से कोई कनेक्शन नहीं रहता है।

4 of 7
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
जब बिग बॉस ऑफर हुआ तब आपका रिएक्शन कैसा था?
दरअसल पिछले तीन-चार साल से बिग बॉस को लेकर मेरी बातचीत चल रही थी लेकिन मैं मानसिक तौर पर तैयार नहीं थी लेकिन अब मुझे लगा कि इसे करना चाहिए। मुझे लगता है कि पहले कि तुलना में, मैं अब तो थोड़ी मजबूत हो गई हूं और जो थोड़ी शंका थी वह तब दूर हो गई जब मैंने देखा कि मुझसे अधिक मेरा परिवार और करीबी खुश हैं तो मुझे लगा इस बार बिग बॉस के अंदर जाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram
बिग बॉस में अब तक आपके फेवरेट कंटेस्टेंट्स कौन रहे हैं?
गौहर खान से लेकर विकास गुप्ता जैसे कई ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो मुझे पसंद हैं।
विज्ञापन

6 of 7
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
क्या आप इस शो कि विजेता बन सकती हैं?
अगर आप ट्रॉफी की बात करेंगे तो मैं उस बारे में कुछ नहीं कह सकती हूं हालांकि अगर आप मेरे फैंस, दोस्त और परिवार की बात करें जो मुझ पर विश्ववार रखते हैं तो मैं उन्हें कभी निराश नहीं होने दूंगी। मैं जैसी हूं वैसी ही घर के अंदर भी रहूंगी और उसी सम्मान के साथ घर के बाहर भी आऊंगी। मैं चाहती हूं कि जो मेरे चाहने वाले हैं उनके दिल में मेरी जगह और भी बनें। यही मेरे लिए सबसे बड़ी ट्रॉफी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देवोलीना - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी कौन सी खूबी के कारण आप घर के अंदर दूसरों से अलग दिख सकती हैं?
मेरी ईमानदारी। मुझे जो चीज अच्छी लगेगी वह भी मुंह पर बोलूंगी और जो चीज अच्छी नहीं लगेगी वह भी सभी के सामने ही बोलूंगी। मुझे पीठ पीछे बाते करना या फिर बेमतलब में चीखना-चिल्लाना नहीं आता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें