फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैमर में हिमांशी को भी मात देती हैं ये मॉडल, आसिम रियाज से है खास कनेक्शन

Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति तुली, आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 में इन दिनों आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की लव स्टोरी शुरू ही हुई थी कि इनके बीच आ गई आसिम की बाहर वाली गर्लफ्रैंड। हिमांशी खुराना के बारे में तो सभी जानते हैं। अब आसिम के फैन्स उनकी बाहर वाली गर्लफ्रैंड के बारे में जानना चाहते हैं। वो कौन है? कैसी है? क्या करती है? इस तरह के सवाल आसिम के फैन्स के जेहन में आ रहे हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि आसिम की बाहर वाली गर्लफ्रैंड काफी हॉट और ग्लैमरस हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रुति तुली - फोटो : Social Media
हालांकि आसिम और उनके करीबियों का कहना है कि आसिम सिंगल हैं उनकी कोई गर्लफ्रैंड नहीं हैं। लेकिन बिग बॉस में ही सिद्धार्थ का कनेक्शन बनकर पहुंचे विकास गुप्ता ने बताया कि आसिम की बाहर एक गर्लफ्रैंड है। अब मीडिया में खबरें हैं कि आसिम की वो गर्लफ्रैंड कोई श्रुति तुल हैं। श्रुति तुली पेशे से मॉडल हैं। वो इन दिनों आसिम को काफी सपोर्ट भी कर रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रुति तुली - फोटो : Social Media
पेशे से मॉडल श्रुति काफी हॉट और ग्लैमरस हैं। आसिम के फैन्स भी मानते हैं कि हिमांशी हॉटनेस के मामले में श्रुति के आगे थोड़ी फींकी हैं। श्रुति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसकी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
 

4 of 5
श्रुति तुली - फोटो : Social Media
श्रुति की तस्वीरों से पता चलता है कि वो असल जिंदगी में फिटनेस फ्रीक हैं। श्रुति अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपनी बिकिनी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। खूबसूरती के मामले में भी श्रुति किसी से कम नहीं हैं। श्रुति को सोशल मीडिया पर भी काफी लोग पसंद करते हैं। उनकी फैनफॉलोइंग भी किसी बड़े सेलिब्रिटी से कम नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रुति तुली - फोटो : Social Media
हालांकि श्रुति आसिम की गर्लफ्रैंड हैं या नहीं इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। आसिम ने इस बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं आसिम के भाई उमर रियाज ने कहा है कि आसिम की कोई गर्लफ्रैंड नहीं है वो सिंगल हैं। खैर अब सच्चाई तो आसिम के बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद ही पता चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें