'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'कैप्टेंसी' टास्क हो रहा है। इस टास्क में कुछ कंटेस्टेंट्स को फैक्ट्री में काम करके नोट छापने हैं। इसके बाद नोटों की बारिश होगी। नोटों की बारिश होते ही घर में आए कनेक्शंस को अपनी तिजोरी में वो नोट भरने होंगे। हर राउंड में जिसकी तिजोरी में सबसे ज्यादा नोट होंगे वो जीत जाएगा। साथ ही कैप्टन की दावेदारी के एक नाम का एलान करेगा और किसी एक को बाहर। इस दौरान 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन बनकर आए मास्टरमाइंड के एक कदम की वजह से सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) चौंकाने वाला फैसला लेते हैं।