फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 13: पहली बार होगा 'वीकेंड के वार' में ये काम, जानें क्यों कंटेस्टेंट्स को पड़ेंगे जोरदार थप्पड़

Sat, 16 Nov 2019 07:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में इस हफ्ते के वीकेंड का वार का पहला दिन है। जैसी कि हम सभी जानते हैं शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लेते हैं, लेकिन इस बार का वीकेंड का वार अब तक के सभी एपिसोड्स से एकदम अलग रहने वाला है। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स को जहां सलमान खान के सवालों का जवाब देने पड़ेगा वहीं देश की जनता भी उनसे अनोखे अंदाज में सवाल करेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर आज के वीकेंड का वार से जुड़ा एक प्रोमो साझा किया है। इस प्रोमो में सलमान खान बिग बॉस 13 के सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस बार के एपिसोड में खास बात ये है कि बिग बॉस देखने वाले दर्शक भी वीडियो कॉल के जरिए अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स से सवाल करेंगे। वीडियो द्वारा कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछना बिग बॉस शो में ऐसा पहली बार होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Vishal Aditya Singh and Salman Khan - फोटो : twitter
प्रोमो में कई दर्शक अरहान खान ,विशाल आदित्य सिंह सहित हिंदुस्तानी भाऊ तक से सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं आज वीकेंड का वार में सलमान खान बिग बॉस 13 के सभी कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल भी करेंगे जिसपर बिग बॉस के घर में मौजूद सभी सदस्यों को सहमति जतानी होगी, अगर सभी ऐसा नहीं करते हैं सवाल पूछने वाले कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस का 'थप्पड़' खाना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 



 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला अकेले ऐसे शख्स हैं जिनकी ज्यादातर घरवालों से बिल्कुल भी बनती नहीं है। सबसे ज्यादा झगड़ा माहिरा शर्मा, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य और पारस छाबड़ा के साथ होता है। जहां एक ओर रश्मि देसाई कुछ दिनों से शांत हैं तो वहीं देवोलीना सिद्धार्थ शुक्ला से दुश्मनी छोड़ उनसे फ्लर्ट करने लगी हैं। अब इन दोनों के बीच एक और शख्स आ गई हैं जिन्हें सिद्धार्थ शुक्ला पसंद आने लगे हैं। इस शख्स का नाम माहिरा शर्मा है। ये बिग बॉस के प्रोमो वीडियो नजर आया हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
आपको बता दें, इस बार घर से बाहर जाने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेटड हैं। इन सदस्यों में दो सदस्यों को 'बिग बॉस' ने खुद दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया था। इन सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल हैं। इन दोनों के अलावा घर से बाहर जाने के लिए जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है वो हैं- आसिम रियाज, खेसारी लाल यादव, हिमांशी खुराना, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, देवोलीना भट्टाचार्य, अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा। '
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें