फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस से निकलते ही आसिम की खुली किस्मत, शाहरुख की बेटी के साथ करेंगे फिल्म!

Mon, 17 Feb 2020 12:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Asim Riaz - फोटो : Social Media
सिद्धार्थ शुक्ला भले ही बिग बॉस 13 के विनर बन गए हों लेकिन फर्स्ट रनर अप रहे आसिम रियाज के चर्चे भी उनसे कम नहीं है। जिस तरह आसिम ने बिग बॉस के घर में अपने प्रदर्शन से लोगों को दिल जीता, उसकी खूब तारीफ हुई। फास्ट एंड फ्यूरियस से लेकर जॉन सीना तक ने उनके समर्थन में ट्वीट किया। अब लगता है कि घर से निकलने के बाद आसिम की किस्मत चमक गई है।
विज्ञापन

2 of 4
Asim Riaz - फोटो : Social Media
बिग बॉस की जानकारी देने वाले मिस्टर खबरी के मुताबिक, आसिम रियाज को फिल्म मिल गई है। और, इस फिल्म में उनके अपोजिट कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान नजर आएंगी। ये आसिम और सुहाना की डेब्यू फिल्म होगी। फिल्म करण जौहर की फ्रेंचाइजी स्टूडेंट ऑफ द ईयर का चौथा पार्ट होगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
asim riaz - फोटो : Social Media
हालांकि इस खबर की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और न ही अमर उजाला इसकी पुष्टि करता है। लेकिन अगर इसमें सच्चाई है तो आसिम रियाज और उनके फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिग बॉस के घर में आने से पहले आसिम को चुनिंदा लोग ही जानते थे लेकिन अब उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
इससे पहले आसिम ने चैनल पर बायस्ड होने के आरोपों पर जवाब दिया। एक इंटरव्यू में आसिम ने सभी आरोपों को गलत ठहराते हुए कहा, 'कुछ भी ऐसा नहीं है। फिक्स्ड कुछ भी नहीं होता। लोगों के प्यार की वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं और वो (सिद्धार्थ) भी वहां तक पहुंचा है। फिक्स्ड-विक्स्ड कुछ नहीं है जो सामने है वही रियल है।' 

बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में नहीं दिखे ये चार कंटेस्टेंट्स, घर की मालकिन का तो अता पता नहीं था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें