'बिग बॉस 13' से निकलने के बाद कंटेस्टेंट कई दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। शहनाज गिल और पारस छाबड़ा 'मुझसे शादी करोगे' शो कर रहे हैं। वहीं टॉप 2 कंटेस्टेंट रहे आसिम रियाज म्यूजिक एल्बम से लेकर मॉडलिंग तक में व्यस्त हैं। आसिम के बारे में हाल ही में खुलासा हुआ था कि वो जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आएंगे। इन सबके बीच आसिम रैंप वॉक करते दिखे हैं।