फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिम रियाज के फैंस ने 20 किमी तक किया उनका पीछा, वीडियो में देखें इसके बाद क्या हुआ

Wed, 26 Feb 2020 09:42 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
asim riaz - फोटो : social media
बिग बॉस 13 से स्टार बने आसिम रियाज की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है । आसिम के पास अब काम की कमी नहीं है । आसिम जब भी पब्लिक के बीच आते हैं उन्हें फैंस खूब प्यार देते हैं । आसिम भले ही शो के विनर ना बने हों लेकिन रनर अप बनकर भी वो मशहूर हो गए हैं । हाल ही में आसिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 
विज्ञापन

2 of 5
asim riaz fans - फोटो : social media
दरअसल, आसिम अपनी कार से कहीं जा रहे थे । तभी दो फैंस ने उन्हें देखा और बाइक से उनका पीछा करने लगे । इन दो फैंस ने करीब 20 किमी तक आसिम का पीछा किया । आसिम ने ये देखा तो उन्होंने अपनी कार रुकवाई और अपने दोनों फैंस से मिले । इन दोनों फैंस ने आसिम के साथ सेल्फी ली । 
विज्ञापन

3 of 5
asim riaz - फोटो : social media
आसिम से मिलकर ये फैंस बेहद खुश नजर आए । इन फैंस का आसिम के साथ वीडियो सामने आया है । इसमें दोनों लड़के आसिम से मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं । बता दें कि 15 फरवरी को बिग बॉस 13 का फिनाले हुआ था । इसमें सिद्धार्थ शुक्ला विनर बने । 
 

4 of 5
Asim Riaz - फोटो : twitter
बिग बॉस से बाहर आने के बाद आसिम को खूब काम मिल रहा है । आसिम रियाज बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। इसके लिए आसिम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे जहां वो वीडियो शूट करेंगे। आसिम ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को कंफर्म किया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
asim riaz - फोटो : Social Media
इसके अलावा आसिम रियाज रैपर बोहेमिया के साथ एक एलबम में नजर आएंगे। आसिम ने अपने ट्विटर हैंडर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रैपर बोहेमिया के साथ लाइव वीडियो कॉल कर रहे हैं। यहां वो अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर संकेत दे रहे हैं। खबरों की मानें तो आसिम, हिमांशी के साथ भी एक वीडियो शूट करने वाले हैं ।

 

करीना कपूर-प्रियंका चोपड़ा की स्टाइलिस्ट ने किया इवांका को तैयार, तस्वीरें आ गईं सामने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें