फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के आसिम पर लगाए आरोप को सुनते ही भड़क उठे भाई, बोले- 'ये आशिकी लड़ा रहा है और..'

Thu, 30 Jan 2020 11:56 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vikas Gupta and Umar Riaz - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना एक दूसरे से प्यार का इजहार कर चुके हैं। दोनों अब घरवालों से अलग एक साथ ही दिखते हैं और अकेले बैठकर बाते करते रहते हैं। घर में हिमांशी के बाद विकास गुप्ता भी आए। शो में विकास सिद्धार्थ शुक्ला के कनेक्शन बनकर आए हैं। विकास गुप्ता ने घर में आते ही आसिम रियाज के शो के बाहर के अफेयर के बारे में शहनाज को बताया। विकास की ये बात सुनकर आसिम के भाई उमर रियाज भड़क उठे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Umar Riaz - फोटो : Instagram
उमर रियाज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर आसिम के अफेयर को लेकर अपनी सफाई दी। वीडियो में उमर कह रहे हैं- 'मैंने प्रोमो में देखा कि विकास असीम पर ये आरोप लगा रहे हैं कि अंदर ये आशिकी लड़ा रहा है और बाहर कोई इसका इंतजार कर रही है। विकास तुम तो हमारे दोस्त भी नहीं हो तो फिर उसकी निजी जिंदगी के बारे में कैसे जानते हो।'
विज्ञापन

3 of 5
asim riaz - फोटो : social media
उमर ने आगे कहा- 'अब तक मैंने कई इंटरव्यू दिए हैं। हमेशा यही कहा है कि आसिम सिंगल है और तुम नेशनल टेलीविजन पर ये बोल रहे हो। मैं उसका बड़ा भाई हूं या तुम हो। मुझे पता है कि वो ऐसा क्यों कर रहा है। जब विकास शो में थे तो आसिम ने उनकी एक नहीं सुनी थी। विकास आसिम को बदनाम करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो सिद्धार्थ के दोस्त हैं। इस वक्त आसिम और सिद्धार्थ की बन भी नहीं रही है।' 
 

4 of 5
Sidharth Shukla and Vikas Gupta - फोटो : twitter
'मैं ये बात जानता हूं कि विकास चाहते हैं इस शो को सिद्धार्थ ही जीते। इस वजह से तुम आसिम पर झूठा आरोप नहीं लगा सकते। शो में उसकी अच्छी इमेज है। वो मजबूत खिलाड़ी है और सच्चा भी। किसी भी बात को वो सीधे से कह देता है। उसने हिमांशी को प्रपोज किया। अब विकास चाहते हैं कि उसकी छवि खराब हो। उसे ये बात कैसे पता चली। कभी आसिम या फिर मैंने तो नहीं बताया। विकास ने इंस्टाग्राम खोला। किसी लड़की के साथ फोटो देखी और गर्लफ्रेंड बना दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vikas Gupta and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
आपको बता दें, विकास ने आसिम के अफेयर की बात शहनाज से कही थी। विकास ने कहा था- 'देखो प्यार मोहब्बत वहां भी चल रही है, बाहर भी कोई पागल हो रखा है। सबके यहां पर अपने अलग अलग मुद्दे हैं।' फिर शहनाज आसिम की ओर इशारा करके कहती हैं-'उसका कोई बाहर।' जवाब में विकास हां कहते हैं। रिलेशनशिप तोड़ो पहले उसके बाद बोलो। हिमांशी ने ब्रेकअप किया उसके बाद अपनी भावनाओं का इजहार किया।' इसके बाद शहनाज कहती हैं- 'यार , क्या हो रहा है यहां पर।' 

सिद्धार्थ शुक्ला से आरती की शादी करवाना चाहती हैं कश्मीरा, नेशनल टेलीविजन पर चलाई रिश्ते की बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें