'बिग बॉस 13' में आसिम रियाज के भाई उमर रियाज की एंट्री भी धमाकेदार अंदाज में होगी। उमर आसिम के बड़े भाई हैं और शो के बाहर लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। शो में आते ही उमर ने सभी घरवालों से मुलाकात की। इसके साथ ही आसिम को खेल को और मजबूत बनाने के लिए नसीहतें भी दीं। आसिम के भाई का घर में एंट्री लेने का वीडियो भी आ गया है।