arti singh
- फोटो : colors
आरती सिंह ने बताया कि उन्होंने जब एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल को देखा तो उन्हें अपनी बात कहने की हिम्मत आई । आरती से आसिम रियाज और शेफाली जरीवाला के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो आरती ने बताया, 'मैं आसिम, शेफाली और हिमांशी खुराना के ग्रुप से बहुत दूर रहती थी। मैं वास्तव में उनके ग्रुप के बहुत करीब नहीं गई। इसलिए मुझे जानकारी नहीं है। जब हिमांशी घर से बेदखल हो गई, तब मेरी शेफाली के साथ बॉन्डिंग हुई।