'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में अरहान खान (Arhaan Khan) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। हाल ही में जब हिमांशी खुराना ने दोबारा घर में एंट्री की तो अरहान ने उनसे रश्मि के पास मैसेज भिजवाया था। हिमांशी से अपने रिश्ते पर बात करने को लेकर रश्मि, अरहान पर भड़क जाती हैं। सामने आए एक प्रोमो में तो रश्मि साफ कहती हैं कि उन्हें लगता है कि वो भविष्य में साथ नहीं रह पाएंगे। घर में रश्मि की इन बातों पर अब अरहान की सफाई आई है।