फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: रश्मि के लीगल नोटिस पर अरहान ने किया रिएक्ट, हैरान कर देगा अभिनेता का जवाब

Thu, 06 Feb 2020 07:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : file photo
बिग बॉस के घर में अरहान के आने के बाद रश्मि और अरहान की निजी जिंदगी की कई परतें खुलीं। दोनों की जिंदगी के राज खुलने के बाद इनका रिश्ता एक अजीब मोड़ पर आ गया। जिसके बाद रश्मि ने नेशनल टेलीविजन पर दोनों के इस रिश्ते को खत्म कर दिया। रश्मि के नेशनल टेलीविजन पर ब्रेकअप करने के बाद अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि रश्मि ने अरहान के परिवार को घर खाली करने को कह दिया है। इन खबरों पर अब अरहान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचारजी, अरहान खान - फोटो : Social Media
दरअसल बीते दिनों खबरें आई थीं कि नेशनल टेलीविजन पर ब्रेकअप करने के बाद रश्मि ने अरहान के परिवार वालों को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस के जरिए रश्मि ने अरहान के परिवार को अपना घर खाली करने को कहा है। ये बात बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद रश्मि की दोस्त और अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचारजी ने मीडिया से बात करते समय बताई थी।
विज्ञापन

3 of 5
arhaan khan - फोटो : social media
देवोलीना के इस बात को साझा करने के बाद ये खबर हर तरफ फैल गई। अब इस खबर पर खुद अरहान खान ने अपना रिएक्शन दिया है। अरहान ने पिंकविला से बात करते हुए इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है। अरहान ने कहा, 'ये बिल्कुल भी सच नहीं है। इस तरह की खबरें कौन फैला रहा है?'

4 of 5
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot
अरहान ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं खबरें ये भी सामने आई हैं कि रश्मि ने बिग बॉस हाउस से परिवार और अपनी टीम के लिए एक मैसेज भिजवाया है। जिसमें रश्मि ने उनसे जुड़ी किसी भी चीज में अरहान की दखलअंदाजी पर अंकुश लगा दिया है। यहां तक कि रश्मि की टीम ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड भी बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arhaan Khan - फोटो : twitter
हालांकि अरहान ने इन खबरों के बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है। खैर इन खबरों में कितनी सच्चाई है कितनी नहीं ये तो अब रश्मि के बिग बॉस के बाहर आने के बाद ही पता चलेगा। गौरतलब है कि शो के दौरान सलमान खान ने रश्मि को बताया था कि उनके घर में कोई रह रहा है। जिसकी जानकारी खुद रश्मि को भी नहीं थी। जिसके बाद सलमान ने खुद इस मामले को अपने हाथ में लिया और रश्मि के घर के लॉक चेंज करवाए थे।

पढ़ें: Bigg Boss 13: इन सात कंटेस्टेंट्स ने लिया था सलमान से पंगा, फिनाले में नहीं आएंगे नजर!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें