Rashami Desai and Arhaan Khan
- फोटो : voot
दरअसल, अरहान ने रश्मि और सिद्धार्थ के रिश्ते पर सवाल उठाए। गॉर्डन एरिया के पास रश्मि और अरहान अकेले में बात कर रहे थे। तभी अरहान ने रश्मि से उनके और सिद्धार्थ के बारे में पूछा। अरहान ने कहा- 'क्या हो रहा था उस दिन जब आपके सामने सिद्धार्थ बैठे थे। आंखों में प्यार दिख रहा था।' जवाब में रश्मि ने कहा- 'विशाल मुझे डांट रहा था कि आप अपने मुद्दे पर बोलती नहीं और दूसरों के मुद्दों पर बोलती हो जो आपको नहीं बोलना चाहिए। तभी वो आकर बैठ गया था।' इस पर अरहान कहते हैं- 'आज के बाद जो तुम्हारें साथ हुआ था जो मुझे भी पता है वो खोल देना दुनिया के सामने।'