फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: पारस के साथ ब्रेकअप पर बोलीं गर्लफ्रेंड, 'उन्होंने शो में मेरा अपमान किया'

Mon, 17 Feb 2020 07:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा सबसे चर्चित और मजबूत कंटेस्टेंट में से एक थे। वह शो में अपने खेल,रणनीति के अलावा माहिरा शर्मा के साथ रिश्ते की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे थे। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में रहते हुए पारस छाबड़ा ने शो के बाहर मौजूद अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के साथ रिश्ते को लेकर भी ढेर सारे खुलासे भी किए थे। शो में निजी खुलासे होने के बाद पारस ने आकांक्षा से ब्रेकअप करने की बात कही थी। अब इन दोनों के ब्रेकअप होने की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार बिग बॉस 13 का फिनाले खत्म होने के बाद पारस ने कहा है कि आकांक्षा ने मीडिया को उनकी निजी बातों और चीजों के बारे में बताया है जोकि बाहर आनी नहीं चाहिए थीं, इसलिए वह आकांक्षा से ब्रेकअप के बारे में बात करेंगे। वहीं अब इस पूरे मामले पर आकांक्षा पुरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आकांक्षा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि वह पारस के रिश्ते से उस समय आगे बढ़ गई थीं जब पारस ने उनका अपमान किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram
आकांक्षा पुरी ने कहा, 'मैं उस दिन ही आगे बढ़ गई थीं जिस दिन पारस ने बिग बॉस के घर में मेरा अपमान किया और हमारे रिश्ते के बारे में झूठ बोला था। इसलिए मेरे लिए सब कुछ खत्म हो गया है। मैं उन लोगों मेें से नहीं जो किसी से फालतू बातें बोलें। मैं इस रिश्ते में लंबे समय से थी, क्योंकि मेरे लिए रिश्ते रोज नहीं होते। मैं अपनी जिंदगी में हर रिश्ते को महत्व देती हूं। एक लड़की होने के नाते मेरे लिए इज्जत ज्यादा मायने रखती है और मैं इज्जत के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं।'

4 of 5
Akanksha Puri - फोटो : file photo
आकांक्षा पुरी ने आगे ये भी कहा है कि उनके लिए ये सब कर पाना काफी मुश्किल है, लेकिन उन्हें इस बात को लेकर किसी भी तरह का अफसोस नहीं है। इसके अलावा आकांक्षा ने पारस छाबड़ा को बिग बॉस में मिली उनकी कामयाबी पर खुशी जताई और उनके अच्छे भविष्य की कामना भी की। आपको बता दें कि बिग बॉस का सीजन 13 खत्म हो चुका है। 15 फरवरी को इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला बने। सीजन 13 के फिनाले की दौड़ में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ आसिम रियाज, रश्मि देसाई , पारस छाबड़ा, आरती सिंह और शहनाज गिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
paras chhabra - फोटो : social media
फिनाले की दौड़ में रहते हुए सबसे पहले पारस छाबड़ा ने दस लाख रुपये लेकर शो को छोड़ने का फैसला किया था। ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने शो में मौजूद सभी छह कंटेस्टेंट्स की तकदीर का फैसला करते हुए दस लाख रुपये से भरे एक ब्रीफकेस का ऑफर दिया था। इस ऑफर के तहत ग्रैंड फिनाले को बीच में छोड़ने वाले को ये ब्रीफकेस मिलता। सलमान ने इन सभी कंटेस्टेंट्स को 30 सेकेंड तक सोचने का मौका किया था। जिसके बाद पारस छाबड़ा ने ब्रीफकेस के साथ शो छोड़ने का फैसला किया। 10 लाख रुपये लेकर पारस छाबड़ा ने बिग बॉस छोड़ दिया।

पढ़ें: Bigg Boss 13: 10 लाख रुपये लेकर पारस ने इसलिए छोड़ा था शो, सिद्धार्थ और रश्मि बने वजह ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें