फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे ने अब सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस पर निकाला गुस्सा, बोलीं- 'मानते हो ना गलत ट्रॉफी दी गई?'

Tue, 18 Feb 2020 05:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde, sidharth shukla - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' के ग्रैंड फिनाले से पहले सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला पर कई आरोप लगाए। उन्होंने खुलासा किया था कि वो सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इस दौरान वो काफी मारपीट करता था। एक वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने कहा था कि अगर सिद्धार्थ शुक्ला जीत जाते हैं तो वो अपनी ट्रॉफी वापस कर देंगी। शिल्पा के इस बयान पर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde - फोटो : social media
फैंस शिल्पा से उनकी ट्रॉफी वापस करने के लिए कह रहे हैं। यही नहीं ट्विटर पर यूजर्स ने #ShilpaTrophyVapasKaro ट्रेंड चलाया। यूजर्स के कमेंट पर शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो कह रही हैं कि 'हां मैंने कहा था कि चैनल अगर सिद्धार्थ शुक्ला जैसे गलत इंसान को ट्रॉफी देती है तो मैं ट्रॉफी वापस कर दूंगी। ऐसे में अगर आप ट्रॉफी वापस करने के लिए कह रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप मानते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला को गलत ट्रॉफी दी गई है।'
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shinde - फोटो : colors tv
शिल्पा आगे कहती हैं कि 'वैसे भी #Shilpians के साथ पंगे नहीं लेना। मुंह के बल गिरोगे आप लोग। आपको पता नहीं है। फोड़ के रख देंगे।' इससे पहले शिल्पा ने सिद्धार्थ का एक ऑडियो क्लिप लीक किया था, जिसमें दोनों फोन पर बातें कर रहे हैं। शिल्पा ने दावा किया कि दोनों एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे।

4 of 5
shilpa shinde - फोटो : social media
शिल्पा ने खुलासा किया कि 'रिलेशनशिप में रहते हुए सिद्धार्थ अक्सर बहुत गुस्सा हो जाता था। कई बार मेरे साथ मारपीट की है।' शिल्पा ने बताया कि 'हम लोग फैमिली फ्रेंड थे। साल 2010-11 में हम मिले थे। मैं भी उन लड़कियों की कैटिगरी में हूं जिसे सिद्धार्थ ने डेट किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
शिल्पा के आरोपों पर सिद्धार्थ ने कहा कि 'मैं शिल्पा को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मुझे नहीं लगता वो इस तरह की इंसान हैं जो इस तरह की कोई भी बात करेंगी। मैं अभी घर से बाहर ही आया हूं। मुझे देखना पड़ेगा कि उन्होंने क्या कहा है।'   

विराट कोहली की वजह से दुखी हैं अनुष्का शर्मा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें