आरती सिंह
- फोटो : Twitter
आरती के अलावा और घरवालों ने भी अपने बुरे अनुभव साझा किए। आरती इससे पहले भी शो में बता चुकी हैं कि काम ना मिलने पर वो डिप्रेशन में चली गई थीं। आरती ने कहा था, 'मैंने मायका, वारिस जैसे हिट शो किए। लेकिन, मुझे कोई पहचान नहीं मिली। वारिस के बाद मेरे काम को लोगों ने बहुत पसंद किया। लेकिन इसके बाद मुझे दो साल तक काम नहीं मिला। मैं दो साल तक घर बैठी रही। मेरे पास एक भी काम नहीं आया। इसके बाद एक दौर ऐसा आया जब मैं डिप्रेशन में चली गई थी।'