फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: अपने आपको बचाने में कामयाब हो गए 'एलीट क्लब' मेंबर्स, अब नॉमिनेटेड हैैं ये चार लोग

Fri, 07 Feb 2020 03:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz, Aarti and Mahira - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सभी सात लोग नॉमिनेटेड थे। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में 'बिग बॉस' ने एलीट क्लब के तीनों मेंबर की इम्यूनिटी छीनने का घरवालों को मौका दिया। इस टास्क में आरती सिंह, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा मैदान में थीं। हालांकि कोई भी सदस्य एलीट क्लब मेंबर्स का सुरक्षा कवच छीन नहीं पाया और नॉमिनेट हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस तरह से इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेटेड हैं। इन चार कंटेस्टेंट्स के नाम आरती सिंह, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं। इस टास्क में घरवालों को कछुए की तरह दिखने वाली एक गोलाकार डिजाइन वाले बॉक्स में रहने था। वो केवल अपना सिर बाहर निकाल सकते थे और उसी बॉक्स में रहते हुए गॉर्डन एरिया में कहीं भी जा सकते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस टास्क का हिस्सा होने के साथ-साथ रश्मि देसाई इस टास्क की संचालक थी। रश्मि के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज इन लोगों को इस बॉक्स से निकाल सकते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि जो भी आखिर में बॉक्स में बच जाएगा वो किसी भी एलीट क्लब की मेंबर की इम्यूनिटी छीन सकता है। रश्मि ने शहनाज की प्लानिंग अपनाकर पारस और माहिरा को बॉक्स से हाथ बाहर निकलने पर आउट किया। पारस इससे नाराज हो गए थे। 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इसके बाद पारस ने सभी बॉक्स को तोड़ दिया। बिग बॉस ने उन्हें डांटा और टास्क दोबारा शुरू करवाया। पारस और माहिरा का शहनाज के साथ झगड़ा भी हुआ। पारस ने शहनाज और आरती को बॉक्स से निकालने के लिए उनके ऊपर मिर्ची पाउडर और कई सारी चीजें फेंकी। आरती और शहनाज बॉक्स से बाहर निकल आए। इस तरह से एलीट क्लब के मेंबर की इम्यूनिटी बरकरार रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : twitter
एपिसोड खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को एक बार फिर से इम्यूनिटी पाने के लिए टास्क हो रहा है। चारों नॉमिनेटेड सदस्य जेल में बंद हैं। किसे जेल से बाहर निकालकर इम्यूनिटी देनी है या नहीं ये फैसला एलीट क्लब के तीनों सदस्यों के हाथ में होगा। वीडियो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ ने पारस को बचाया।  

मॉल टास्क की फेक न्यूज पर जुटे हजारों फैंस, सिद्धार्थ की टीम पर आसिम के पोस्टर्स फाड़ने का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें