फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में युवराज सिंह की Ex गर्लफ्रेंड का आना तय, एक और एक्ट्रेस भी आने को तैयार

Wed, 17 Oct 2018 08:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kim_sharma

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। पिछले वीकेंड का वार में टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे के बेघर होने के बाद से घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के कयास लग रहे थे। ऐसे में क्रिकेटर युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड किम शर्मा का नाम शो से जोड़ा जा रहा है...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kim sharma

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के घर में अब बड़े पर्दे की एक्ट्रेस किम शर्मा और उनके साथ एक और टेलीविजन एक्ट्रेस की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है।   

विज्ञापन

3 of 5
युवराज और किम शर्मा - फोटो : File

वहीं, किम शर्मा की वाइल्ड कार्ड एंट्री तो लगभग तय हो चुकी है। मामला फीस पर आकर लटका हुआ है। फीस की अनबन खत्म होते ही अगले हफ्ते से किम शर्मा शो में नजर आने लगेंगी। किम शर्मा ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें से एंट्री की थी। 

4 of 5
किम शर्मा

लेकिन उनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में तब रहा, जब वह क्रिकेटर युवराज सिंह को डेट कर रही थीं। किम शर्मा बॉलीवुड में अपने बोल्ड अवतार के लिए हमेशा से लोकप्रिय रही हैं। लेकिन शादी के बाद किम ने बॉलीवुड को अलविदा कहा और केन्या में अपने पति के साथ रहने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashmi Desai

लेकिन इस बीच एक और एक्ट्रेस की शो में एंट्री होने की चर्चा हो रही है। लोकप्रिय टीवी सीरियल उतरन में तपस्या का किरदार कर चुकी एक्ट्रेस रश्मि देसाई शो में नजर आ सकती हैं। रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है और वह सीरियल उतरन के साथ-साथ दिल से दिल तक और झलक दिखला जा जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें