फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ दुबई में हॉलीडे मना रहीं 'बिग बॉस 12' की विनर, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें

Sat, 30 Mar 2019 05:06 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim in Dubai - फोटो : instagram
'बिग बॉस सीजन 12' जीतने के बाद दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। दीपिका इस वक्त दुबई की सैर कर रही हैं। दुबई में पति शोएब के साथ दीपिका ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim in Dubai - फोटो : instagram
इन तस्वीरो में दीपिका कभी शॉपिंग के पैकेट हाथ में पकड़ी हुई दिखाई दीं तो कभी बॉलीवुड पार्क दुबई के सामने पोज देती हुई। इन सभी तस्वीरों में दीपिका बहुत खुश नजर आ रही हैं। दीपिका और शोएब की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Dipika Kakar in Dubai - फोटो : instagram
दीपिका और शोएब की लव स्टोरी टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' से शुरू हुई थी। शो के दौरान यह दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर शादी कर ली। शादी के लिए दीपिका ने अपना धर्म भी बदला था। धर्म बदलने की वजह से दीपिका को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। 
 
 

4 of 5
Dipika Kakar Shoib Ibrahim - फोटो : instagram
दीपिका की यह दूसरी शादी है। इससे पहले दीपिका ने अपने को-एक्टर रौनक सैमसन से साल 2009 में पहली शादी की थी। रौनक से शादी को दीपिका ने 3 साल छुपाकर रखा था। यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dipika Kakar Shoib Ibrahim - फोटो : instagram
दीपिका इस वक्त कोई भी सीरियल नहीं कर रही हैं। 'बिग बॉस सीजन 12' से पहले वह 'कयामत की रात' और 'कुमकुम भाग्य' सीरियल में नजर आई थीं। दीपिका कक्कड़ ने साल 2010 में 'नीर भरे तेरे नैना देवी' सीरियल से टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें पहचान 'ससुसराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) सीरियल से मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें