फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ की शोएब के साथ ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी, यहां पढ़ें एक-एक बात

Mon, 31 Dec 2018 01:37 AM IST
संदीप भट्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss 12 - फोटो : bigg boss 12

बिग बॉस 12 में 105 दिनों का लंबा सफर तय करने के बाद टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल में श्रीसंथ को मात दी। श्रीसंथ और दीपिका शो में देखते ही देखते भाई-बहन गए थे। लेकिन आखिर में शो में बहन की जीत हुई। ऐसे में एक नजर डालेंगे दीपिका उनके पति शोएब की इस खास लव स्टोरी पर...
 

विज्ञापन

2 of 6
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम

बता दें कि टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' की सिमर यानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम को डेट कर रही थी। कुछ समय पहले दीपिका ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वे शोएब के शादी का सवाल पूछने का इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन

3 of 6
Deepika Kakkar

ऐसे में दीपिका का तब खुशी हुई जब शोएब ने शादी के बारे में दीपिका से बात कर ली है और इसके बाद दोनों ने देर करते हुए इसी साल शादी कर ली।  शोएब ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया था कि वे सर्दी में शादी करना चाहते हैं और दीपिका चाहती हैं कि ये दोनों शोएब के होमटाउन भोपाल में धूमधाम से निकाह करें...जानिए कैसे हुई इनके प्यार की शुरुआत....

4 of 6
Deepika Kakkar
ये सबको पता है कि दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट्स पर हुई थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते थे कि दीपिका शो में आने से पहले शादीशुदा थीं। वहीं, बाद में उन्होंने अपने पति रौनक सैमसन से तलाक ले लिया। शोएब शो में सिमर के पति प्रेम का किरदार निभाते थे ।
विज्ञापन

5 of 6
Deepika Kakkar
ऐसे में तलाक के बाद दीपिका को शोएब एक-दूजे के करीब आए। धीरे-धीरे इन दोनों के बीच दोस्ती हुई। और इसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदलने में वक्त नहीं लगा। दुनिया के सामने जब-जब इनके अफेयर की बात आयी तो इन दोनों ने अपने रिश्ते से इनकार कर 3 साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद इसका खुलासा किया। मगर शोएब के शो छोड़ने के बाद दीपिका काफी परेशान हो गयी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Deepika Kakkar
क्योंकि शो छोड़ते ही शोएब अपने प्रोजेक्ट के लिए 40 दिन के आउटडोर शिड्यूल के लिए रवाना हो गए थे। खबर है कि दीपिका ने खुद को शोएब से दूर कर लिया था। हालांकि दोनों एक-दूजे का साथ हमेशा देते थें। लेकिन देखते ही देखते दोनों की शादी हो गई और आज खुशहाल लाइफ जी रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें