फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: रणवीर की शादी को लेकर सलमान ने कही ऐसी बात, दीपिका को आ सकता है गुस्सा

Sun, 23 Dec 2018 02:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman, ranveer - फोटो : bigg boss 12
बिग बॉस 12 का आखिरी वीकेंड का वॉर 23 दिसंबर को होगा। इस दौरान सिंबा के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और सारा अली खान पहुंचे। यही नहीं आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में रणवीर सिंह और सारा अली खान घर के अंदर भी एंट्री करेंगे। सारा इससे पहले केदारनाथ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर में पहुंची थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
सलमान खान शो के सेट पर रणवीर और सारा से खूब मस्ती करते हैं। टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। सलमान खान पहले तो रणवीर सिंह को शादी की बधाई देते हैं। उसके बाद रोहित शेट्टी के साथ मिलकर उन्हें चिढ़ाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
रोहित शेट्टी रणवीर सिंह को एक टास्क देते हैं कि 'तुम्हारे पास एक फोन आएगा। उस सिचुएशन के हिसाब से तुम्हें जवाब देना होगा। अब दीपिका का फोन आया है और उसे उसका लहंगा नहीं मिल रहा है। दीपिका को शक है कि तुम वो लहंगा पहनकर यहां आ गए हो। अब फोन उठाकर क्या जवाब दोगे।'

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
रणवीर सिंह फोन उठाकर दीपिका से बात करने की एक्टिंग करते हैं और कहते हैं कि 'हां, हां, वो लहंगा मैंने ही पहना है... लहंगा ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छा होता है... हां, हां बेबी अब मैं क्या बोलूं मुझे अच्छा लगता है इसलिए पहनकर चला आया।' रणवीर की बातें सुनकर सलमान खान कहते हैं कि 'शादी को 4 दिन नहीं हुए हैं अभी से हां, हां कर रहा है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
पिछले कुछ समय से ऐसी भी खबरें थीं कि इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा लेकिन ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक ऐसा नहीं होने जा रहा। सोमी खान को इस हफ्ते घर से बेघर कर दिया जाएगा। सोमी के बाहर जाने के बाद श्रीसंथ, दीपिका, रोमिल, करणवीर, दीपक और सुरभि बचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें