फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: घरवालों ने दी अनूप जलोटा को अब तक की सबसे खतरनाक सजा, देख भड़क जाती हैं गर्लफ्रेंड जसलीन

Sat, 22 Sep 2018 02:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup jalota
'बिग बॉस सीजन 12' के पहले वीकेंड का वार में घर का माहौल और भी खराब होने वाला है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में 'वीकेंड का वार' का जो प्रोमो आया है वो इस ओर इशारा कर रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान के पूछने पर सभी घरवाले अनूप जलोटा को टॉर्चर रूम भेज देते हैं उसके बाद जो होता है वह आप खुद ही देख लीजिए।

 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान सभी घरवालों से पूछते हैं कि उन्हें कौन सबसे बड़ा घर का गुनहगार लगता है इस पर सभी लोग अनूप जलोटा का नाम लेते हैं।  वीडियो में रोमिल से लेकर घर की कैप्टन कृति भी अनूप जलोटा का नाम लेती हैं। कृति कहती हैं कि राजकुमार वाले टास्क से पहले ही अनूप जलोटा ने सोचा हुआ था कि वह दीपिका कक्कड़ को जिताएंगे। उनका यह फैसला उचित नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
kriti and roshmi
घरवालों की यह बात सुनकर जसलीन भड़क जाती हैं। जसलीन सलमान से कहती हैं कि दीपक मुझसे कह रहे हैं कि हम लोगों में से किसी का नाम मत लेना पूरा वीक बुरा कौन था उनमें से किसी का नाम लेना। मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि यह मुझे सलाह क्यों दे रहे हैं? जबकि इनका पार्टनर खुद मेरे पार्टनर का नाम ले रहा है।
 


 

4 of 5
anup jasleen and deepak
प्रोमो में दिखाया गया है कि अनूप जलोटा को सभी घरवालों के मत के आधार पर 'टॉर्चर रूम' भेजा जाता है। वीडियो में दिखाया गया है कि अनूप जलोटा मुंह के पास एक पाइप को पकड़े हुए हैं जिसमें से पहले सफेद चीज आती हुई दिखाई दे रही है इसके बाद गंदा पानी आता हुआ दिखाई दे रहा है। इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। वहीं घरवालों के बीच आपस में बहस भी बढ़ जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jasleen and deepak
फिलहाल यह देखना होगा कि सलमान का 'वीकेंड का वार' घरवालों पर कितना भारी पड़ता है। साथ ही इस बार घर से सबसे पहले कौन बेघर होता है। आपको बता दें, इस हफ्ते सिंगल में दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे को घरवालों ने नॉमिनेट किया हैं। जोड़ी की बात करें तो शिवाशीष-सौरभ, सबा-सोमी और रोशमी-कृति की जोड़ी नॉमिनेट हुई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें