फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: आधी रात को शो में कर गया कोई जादू-टोना, मेकर्स के उड़े होश

Sat, 01 Dec 2018 06:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss

मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 दिन ब दिन रोमांचक होता जा रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते बवाल से शो थोड़ा मजेदार सा लगने लगा है। लेकिन इस बीच सभी घरवालों के होश तब उड़ गए जब घर में कोई जादू-टोना कर गया। बता दें कि बिग बॉस के घर में कटा हुआ नींबू पाया गया जिसे सबसे पहले देख दीपिका कक्कड़ के होश उड़ गए...
 

विज्ञापन

2 of 5
Deepika Kakkar - फोटो : Jansatta

दीपिका ने जैसे ही उस कटे हुए नींबू को देखा वह तुरंत घरवालों के पास दौड़ीं और सबको बताया कि वहां किसी ने टोटका कर दिया है। जब बाकी घरवालों ने यह देखा तो सबके होश उड़ गए। यहां तक कि शो के मास्टरमाइंड रोमिल चौधरी ने भी इसे छूने तक की हिम्मत नहीं दिखाई। 



 

 

विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss

अब पूरा घर इस बात को सोचकर डर के साये में जी रहा है कि आखिर किसने यह काम किया है। आपको बता दें कि बिग बॉस ने मेघा को सीक्रेट रूम में बुलाया था और उनसे यह सब करने के लिए बोला। मेघा से बिग बॉस ने कहा कि वह सभी के सोने के बाद आधे नींबू पर कुमकुम लगाकर उसमें सुई डालकर घर के किसी कोने में ही रखना है और उन्हें घरवालों को यह यकीन दिलाना है कि घर में काले जादू का साया मंडरा रहा है।

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss

गौरतलब है कि आज वीकेंड का वार है और शो में सलमान खान एक बार फिर सबकी क्लास लेते नजर आएंगे। लेकिन सबसे ज्यादा श्रीसंथ पर सलमान का वार होगा। क्योंकि पंचायत टास्क में श्रीसंथ और सुरभि में सारी हदें पार हो गई थीं। बीते ऐपिसोड में श्रीसंथ ने कहा था कि सुरभि उन लड़कियों में से हैं जो 11 बजे के बाद रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी नजर आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मेघा धाड़े, जसलीन मथारू, दीपक ठाकुर, दीपिका कक्कड़ और रोमिल चौधरी नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन द खबरी के मुताबिक इस हफ्ते घर से कोई भी नॉमिनेटड कंटेस्टेंट बाहर नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें