फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: तो क्या इस तारीख तक घर से बेघर हो जाएंगे अनूप जलोटा, ये वायरल पोस्टर दे रहा गवाही

Fri, 28 Sep 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup jalota and jasleen
'बिग बॉस सीजन 12' में अनूप जलोटा अपनी जोड़ीदार जसलीन मथारू के साथ आए हैं। इस शो को शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक जलोटा जी घर में कुछ खास करते हुए नहीं दिखाई दिए हालांकि घर के अंदर और बाहर उनके और जसलीन के रिश्तों को लेकर हर कोई चुटकी लेता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक जलोटा जल्द ही घर से बेघर हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
anup jalota
अनूप जलोटा और जसलीन अभी तक बतौर जोड़ी घर के 2 नॉमिनेशन में सुरक्षित हैं। वहीं यह वायरल पोस्टर जलोटा के घर से बेघर होने की बात कह रहा है। दरअसल, इस वायरल पोस्टर में लिखा है कि अनूप जलोटा का 27 अक्टूबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में कॉन्सर्ट है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अनूप जलोटा 'बिग बॉस सीजन 12' से जल्द ही आउट हो जाएंगे। फिलहाल इस सवाल का जबाव तो 'बिग बॉस' में जल्द ही मिल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
anup jalota
अनूप जलोटा से जसलीन उम्र में 37 साल छोटी है। हाल ही में घर में अनूप जलोटा जसलीन के साथ रोमांटिक मूड में भी नजर आए थे। हाल ही में बिग बॉस में दिखाया गया था कि जसलीन अनूप जलोटा से कहती हैं कि 'मैं आपसे एक चीज कहूंगी और आपको उसका आज पालन करना है। यहां तक कि आप उसे निकालेंगे भी नहीं।' तभी जसलीन अनूप जलोटा के माथे और गाल पर किस करती हैं जिसे देखकर घरवाले हैरान रह जाते हैं।

 

4 of 5
anup and jasleen
जसलीन जैसे ही अनूप जलोटा को किस करती हैं तो अनूप कहते हैं कि 'यह अब ऐसे ही रहेगा।' इसके बाद करणवीर कहते हैं कि 'मैंने पहली बार देखा है कि किस दिल के शेप का लग रहा है। इस पर जलोटा कहते हैं कि मतलब इसका जो दिल है वह होठों पर है।' इसके बाद करणवीर कहते हैं 'एक और किस करना चाहिए तभी अनूप कहते हैं कि किसी को इधर करना हो तो वह कर ले।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup jalota and jasleen
इससे पहले 'लग्जरी बजट टास्क' के बाद भी अनूप जलोटा जसलीन से जुड़ा एक किस्सा घरवालों को बताते नजर आए। अनूप जलोटा कहते हैं कि एक बार दीवाली पर मैंने इसे शेयर लिख कर भेजा। अनूप जी कहते हैं कि मैंने लिखा - 'दीवाली के मौके पर तुझे क्या पेश करूं, तू तो खुद ही एक पटाखा है।' फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि पोस्टर की तारीख से पहले अनूप जलोटा 'बिग बॉस' से बाहर होते हैं या फिर नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें