anup jalota
अनूप जलोटा और जसलीन अभी तक बतौर जोड़ी घर के 2 नॉमिनेशन में सुरक्षित हैं। वहीं यह वायरल पोस्टर जलोटा के घर से बेघर होने की बात कह रहा है। दरअसल, इस वायरल पोस्टर में लिखा है कि अनूप जलोटा का 27 अक्टूबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में कॉन्सर्ट है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अनूप जलोटा 'बिग बॉस सीजन 12' से जल्द ही आउट हो जाएंगे। फिलहाल इस सवाल का जबाव तो 'बिग बॉस' में जल्द ही मिल जाएगा।