बिग बॉस 12 में गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शो के आखिरी पड़ाव पर मिडवीक एविक्शन ने सबको चौंका दिया। घर की मजबूत कंटेस्टेंट मानीं जा रहीं सुरभि राणा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिसके बाद अब रोमिल, श्रीसंथ, दीपिका, दीपक और करणवीर टॉप 5 की रेस में शामिल हैं।